मंच से बरसी ज्ञान की गंगा-सैकड़ों पुरूस्कार से हुआ सम्मान
प्रवासी अग्रवाल आमंत्रण-निमंत्रण पत्रिका का किया भव्य विमोचन
उदयपुर, 12 सितम्बर। प्रवासी अग्रवाल समाज समिति द्वारा अग्रसेन जयन्ती पर आयोजित तमाम् खेलकुद, सांस्कृतिक संध्याएं, मुख्य जयन्ती महा महोत्सव मेघावी छात्र-छात्रा सम्मान ‘‘चैम्पियन आॅफ चैम्पियन’’ सम्मान, आदर्ष सास-बहू सम्मान, समाज गौरव सम्मान, अध्येता विकास पुरूस्कार आदि अनेक कार्यक्रम कब, कहां, कैसे एवं किनकी देख-रेख में होंगे, उसकी सम्पूर्ण जानकारी खेल-सीलेवार प्रदान करने वाली ‘‘आमंत्रण-निमंत्रण’’पुस्तिका का विमोचन आज अग्रवाल सार्वजनिक धर्मषाला सभागार में आयोजित किया गया।
महाराज अग्रसेन की तस्वीर पर माल्यार्पण पूजा-अर्चना एवं विमोचन की रस्म पत्रक प्रकाषन समिति संयोजक एवं संरक्षक भजन लाल गोयल, ओम प्रकाष गुप्ता, मुख्य जयन्ती संयोजक डाॅ. डी.एन. दानी, समाज अध्यक्ष बालमुकुन्द पित्ती, महामंत्री राजेष अग्रवाल, महिला संरक्षक मनोरमा दानी, मधु गर्ग, शशि पित्ती, अध्यक्षा रमा मित्तल, मंत्री संतोष पित्ती, संरक्षक ष्याम सुन्दर गोयल, नारायण अग्रवाल, संदीप गोयल, कोषाध्यक्ष सुरेष अग्रवाल, सांस्कृतिक मंत्री सी.पी. बसंल, युवा अध्यक्ष शक्ति केडिया, लवी गुप्ता एवं समाज के वरिष्ठ अग्रबन्धुओं के करकमलों से हुआ। पुरूस्कार समिति के जीतेन्द्र अग्रवाल एवं नरेन्द्र अग्रवाल द्वारा इन सभी गणमान्य पदाधिकारियों द्वारा आज के केरम-शतरंज एवं क्विज विजेताओं एवं उपविजेताओं को पुरूस्कार भी बारी बारी से प्रदान किये गये।
समाज के प्रवक्ता नारायण अग्रवाल ने बताया कि प्रवासी अग्रवाल समाज समिति द्वारा क्विज़ का आयोजन किया गया जिसमें कई श्रोताओं ने आनंद लिया और अनेक जिज्ञासा भरे प्रश्नों के जवाब देने को आतुर दिखे। समाज के विभिन्न वर्गों की पाँच टीम लॉटरी निकालकर बनाई गयी। इसके अंतर्गत क्विज़ मास्टर अजय गुप्ता एवं अचल गुप्ता द्वारा कई प्रश्न ऐसे पूछे गये जो श्रोताओं को दिमाग़ी कसरत करने के लिए मजबूर करते नज़र आए वहीं टीमों द्वारा एक दूसरे से पूछताछ के बाद जवाब देने को आतुरता दिखाई गई। लता मंगेशकर द्वारा सन् 1963 में गाया गया गीत ऐ मेरे वतन के लोगों के ऊपर प्रश्न पूछते ही माहौल राष्ट्रभक्ति का बन गया और भारत माता की जय के नारे लगे, कामंटेटर सुशील दोषी की आवाज़, रॉफेल नडाल का ग्रैंड स्लैम का रिकॉर्ड, उदयपुर के उदयसागर का पानी कहाँ जाता है, लव आज कल की शूटिंग उदयपुर में कहाँ हुई, महारानी एलिज़ाबेथ उदयपुर कब आयी थी, कर्तव्यपथ को आज़ादी के पहले क्या कहा जाता था, वहेल मछली की उल्टी को क्या कहते हैं, कोरोना काल में डाॅ. के.के. अग्रवाल की सेवा, प्रशासनिक अधिकारी लव अग्रवाल, भारत की प्रगति की परिचायक सुपर वासुकी ट्रेन, लम्पी वायरस जानवर के कौन से अंगों को नुक़सान पहुँचाती है, मंकी पॉक्स सबसे पहले कहाँ मिला था तथा रायता हिल्स आदि के ऊपर कई रोचक प्रश्न पूछे गए जिसमें श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया और दिमाग़ी कसरत करते हुए जवाब दिए और अपनी सामान्य ज्ञान से एवं विभिन्न जानकारियां प्राप्त की।
आज सुबह नौ बजे से रात्रि ग्यारह बजे तक आयोजित पूरे दिन के कार्यक्रमों में अल्पाहार-दोपहर भोजन एवं रात्रि में दक्षिण भारतीय व्यंजन इडली मेन्टुबड़ा-टमाटर पुलाव, पावभाजी, मिठाईयां एवं अन्य स्वादिष्ट व्यंजन समाज की महिला समिति के सौजन्य से प्रायोजित की गयी। जिनकी स्वादिष्ट एवं षानदार प्रस्तुतिकरण की समाजजनों में तारीफ की।
आज पुरूस्कार प्राप्त कर्ताओं में प्रमुख केरम एकल में जूनियर में प्रथम अक्षत अग्रवाल, द्वितीय ध्रुवी खेतान, सीनियर में अनिल अग्रवाल, द्वितीय सुमित गर्ग, युगल जूनियर में प्रथम अक्षत अग्रवाल, गर्वित अग्रवाल टीम तथा द्वितीय कविष पित्ती, नलिन बसंल की टीम रही। सीनियर केरम युगल में क्रमष पीयुष गोयल, नीतेश अग्रवाल टीम तथा लवी गुप्ता, लीलावती टीम द्वितीय रही। जूनियर षतरंज में प्रथम नलिन बसंल, द्वितीय वंष गर्ग तथा सीनियर में प्रथम कपिल गर्ग, द्वितीय विपुल अग्रवाल रहे। क्विज प्रतियोगिता के प्रथम विजेता नलिन बसंल, लवी गुप्ता, के.डी. अग्रवाल, मंजू गर्ग। द्वितीय अरूण गर्ग, राजेश मित्तल, शुभा गुप्ता तथा तृतीय स्नेहलता बसंल, सष्ट्री गर्ग, विषाला जैन की टीम रही। इन्हें मंच पर समाज के पदाधिकारियों ने पुरूस्कृत किया। क्विज प्रतियोगिता के संयोजक मीमांसा बसंल, रेखामोर अंजू गोयल, अजय गुप्ता, अचल गुप्ता, शुभम् गर्ग, अभिषेक मोर ने 10 राउण्ड में प्रतिभाओं एवं दर्षकों से अनेक दिलचस्प सवालों के जवाब प्राप्त होने पर उन्हें हाथो-हाथ पुरूस्कार भी प्रदान किये।
प्रवासी अग्रवाल क्विज स्पर्धा में दर्शकों ने फहराया परचम
