उदयपुर दिनांक 19 नवम्बर 2022 (वि ) को पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पुष्पांजली कार्यक्रम लालसिंह झाला की अध्यक्षता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस संचालन समिति सदस्य रघुवीरसिंह मीणा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई ।
देहात कांग्रेस प्रवक्ता टीटू सुथार ने बताया कि इंदिरा जी की तस्वीर पर जिलाध्यक्ष एवं उपस्थित कांग्रेसजनों ने माला एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
लालसिंह झाला ने कहा की प्रियदर्शिनी श्रीमती इंदिरा गाधी जी बहुत मजबुत इरादों वाली प्रधानमंत्री श्री अपने मजबूत इरादों से ही पंजाब से आतंकवाद समाप्त किया,उन्होंने पुरे विश्व को दिखाया की भारत की सरल व सेवापर्णा नारी करोडो भारतीयों की सुरक्षा और स्वतंत्रता की बागडोर संभाल सकती और भारत देश की महिला महान और स्वाभीमान की मूर्ति है ।
श्री रघुवीर सिंह मीणा ने कहा की जिन महिलाओं ने त्याग व बलीदान किया उसमें इंदिरा जी की गिनती है । इंदिरा जी ने महिलाओं दलितों,मजदुर,किसानों की स्थिति को सुधारने पर विशेष बल दिया, उन्होंने राजनिती में कई उतार चढ़ाव देखें लेकिन अपनी संघर्शशीलता से उनका मुकाबला किया और एक शसक्त राजनेता बनी इंदिराजी प्रधानमंत्री रहते बैंको का राष्ट्रीयकरण कर गरीबों,किसानो व आम आदमी की पहुच तक पहुंचाया। उन्होंने आतंकवाद साम्प्रदायिक ताकतो का दृढ़ता से मुकाबला किया । आज सभी कांग्रेसजनो को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए । पुष्पांजलि के पश्चात देश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर देहात सेवादल कांग्रेस की तरफ से भी उदयपुर में भारत जोडो यात्रा निकाली गई जिसको राष्ट्रीय कांग्रेस सचालन समिति सदस्य एवं पूर्व सांसद रघुवीरसिंह मीणा व देहात अध्यक्ष लालसिंह झाला ने झण्डी दिखाकर यात्रा की शुरुआत की। यात्रा सेवादल देहात अध्यक्ष मोहब्बतसिंह राणावत, प्रदेश सेवादल सचिव अतीत गरासिया की अगुवाई में देहात कांग्रेस कार्यालय से सुरजपोल, बापु बाजार होते हुए देहली गेट स्थित शांति आन्नदी स्मारक पहुच कर समापन हुई ।
इस अवसर पुर्व उपजिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण पड्या,गोपालसिंह चौहान, दिलीप प्रभाकर,चुन्नीलाल सांखला,कमल चौधरी, मोहम्मद खान,मागीलाल मेघवाल,ज्ञानप्रकाश सेन, दिलीप डागी,सौरभ मेघवाल,महेश त्रिपाठी, किशनसिंह चुण्डावत,डॉ.ओपी महात्मा,ओमप्रकाश मेघवाल,मोडसिंह सिसोदिया,टीटू सुथार,अजय मईडा,भगवतीलाल लासा,रमेश पटेल,नरेन्द्र, सुभाश पानेरी,महेन्द्र पटेल,गोपाल नागर,पुष्कर, कमलेश, दिनेश,हरिसिंह आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी व कांग्रेसजन उपस्थित थे ।
