पंचामृत अभिषेक एवं शांतिधारा कर मनाया उत्तम मार्दव धर्म – पंच परमेष्ठी आरती एवं क्षेत्रपाल बाबा मानभद्रजी की विशेष आंगी

उदयपुर। बड़ाबाजार स्थित सम्भवनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में पर्युषण महापर्व के अवसर पर गुरुवार को द्वितीय दिवस उत्तम मार्दव धर्म मनाया गया। पुजारी नारायण हीरावत ने बताया कि सैकड़ों श्रावक श्राविकाओं द्वारा जिनेन्द्र प्रभु का विभिन्न द्रव्यों से पंचामृत अभिषेक एवं शांतिधारा की गई विश्व में अहिंसा  एवं शांति की कामना के साथ सोलहकारण दसलक्षण पँचमेरु पर्वो की पुजन अष्ट द्रव्यों से की गई। सांध्यकाल में पंच परमेष्ठी की आरती एवं क्षेत्रपाल बाबा मानभद्रजी की विशेष आंगी, भजन सन्ध्या एवम संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राकेश कुमार पंचोली, कंचन देवी कोठारी, महावीर कुमार, भावना देवी, नितिन कोठारी, कथन कोठरी, सरोज देवी, महावीर प्रसाद हपावत, सचिन कुमार, भागवंती देवी, यश हपावत सहित सैकड़ों श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे। 

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!