धूप दशमी पर की सामूहिक पूजा-आर्चना – डांडिया रास कार्यक्रम में लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा 

उदयपुर। बड़ा बाजार स्थित संभावनाथ दिगंबर जैन मंदिर में जैन युवा परिषद की ओर से सोमवार को धूप दशमी के पर्व पर सामूहिक पूजा-आर्चना का आयोजन किया गया। युवक परिषद अध्यक्ष रवीश मुंडलिया ने बताया कि मूलनायक भगवान संभवनाथ को पंचामृत से महास्तकाभिषेक किया उसके बाद सभी सदस्यों ने सामूहिक पूजन की, दिन में मेहंदी प्रतियोगिता रखी गई जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शाम को संभवनाथ धर्मशाला में भव्य डांडिया रास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के  बालक –  बालिकाओं  और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर  सचिव विजय गदावत, सांस्कृतिक सचिव भूपेंद्र मूड़ा, लोकेश देवड़ा, नितिन कोठारी, राकेश पंचोली, रितेश बोरा आदि का संयोजन रहा। 

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!