तैलिक साहू समाज गरबा महोत्सव 2022

उदयपुर, 4 अक्टूबर। साहू समाज का पांच दिवसीय सामाजिक गरबा महोत्सव पूरे परवान पर चल रहा है जो कि 5 अक्टुबर को अन्तिम आयोजन होगा।
तैलिक साहू समाज अध्यक्ष एडवोकेट कैलाश साहू (पूर्व पार्षद) ने बताया कि समाज का गरबा महोत्सव, माँ कर्मा गार्डन भुवाणा में आयोजित किया जा रहा है जिसका 5 अक्टूबर को समापन होगा।
मंत्री लोकेश पंचोली ने बताया कि समाजजनों द्वारा परिवार सहित कार्यक्रम में भाग लिया गया। समाज की युवतियों व महिलाओ ने भरपुर जोश के साथ डांडिया गरबा रास, तेरहताली गरबा रास किया, मुख्य आकर्षण युवक युवतियों का कॉमन गरबा रास रहा।
अनिल साहू ने बताया कि समाज के बच्चों व महिलाओ के एकल नृत्य की शानदार प्रस्तुतिया रही, अतिथियों द्वारा बेस्ट डांसर, बेस्ट कपल, व सभी बच्चों सहित 251 पुरूस्कार वितरित किये गये। समाज की महिला शक्ति द्वारा व्यवस्था सम्भाली गई, सभी के लिए प्रवेश निःशुल्क है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!