डाक विभाग आपके द्वार

शास्त्री सर्कल उपडाकघर में डाक चौपाल का आयोजन
उदयपुर, 23 जुलाई। केन्द्र सरकार की 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत डाक विभाग उदयपुर मण्डल की ओर से शहर के शास्त्री सर्कल उपडाकघर में डाक चौपाल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवर अधीक्षक अक्षय भानुदास गाडेकर ने की। विशिष्ट अतिथि एडीएम प्रशासन दीपेन्द्र सिहं राठौड़, नगर निगम के उप महापौर पारस सिंघवी, समाजसेवी डॉ.जिनेन्द्र शास्त्री, देवीलाल सालवी थे। चौपाल में अतिथियों ने डाक विभाग एवं भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल स्थल पर डाकघर की सुकन्या समृद्धि योजना, महिला समृ़़द्ध योजना, डाकघर निर्यात केन्द,ं बाल आधार कार्ड, गंगाजल की बिक्री एवं आधार कार्ड नामांकन, आधार संशोधन से संबंधित काउण्टर भी लगाये गये। इस अवसर पर अतिथियों ने सुकन्या समृधि एवं अन्य योजनाओ के लाभान्वित योगेश गुर्जर, पृथ्वीराज भण्डारी, मुस्तफा, मोहन सिंह बापना, अनिल जैन को पासबुकों का वितरण किया। कार्यक्रम में राजीव सैनी, रमेश निमावत, राकेश अग्रवाल, अविनाश, हेमन्त चन्चलानी, रमेश भाटी आदि उपस्थित रहे। संचालन मोहन मेघवाल ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!