“ज़िम्मेदारी के संग उमंग की नई उड़ान – जैन सोशल ग्रुप उमंग ने रचा नव इतिहास”

उदयपुर, 15 जून . जैन सोशल ग्रुप “उमंग” द्वारा ज़िम्मेदारी, सेवा और संस्कार के अद्भुत समन्वय के साथ “ज़िम्मेदारी महोत्सव” का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल एक सामाजिक उत्सव था, बल्कि एक नई सोच, एक नया संकल्प और समुदाय के प्रति समर्पण का जीवंत उदाहरण भी बना कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री शांतिलाल चपलोत जी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम  में आयोजित इस भव्य समारोह में सर्वप्रथम विमान दुर्घटना में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए नवकार मंत्र जाप और मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ग्रुप की 2025– 7 कार्यकाल की ज़िम्मेदारी श्री सौरभ सिंघवी ने अध्यक्ष, श्री पारस जी धाकड़ ने उपाध्यक्ष, श्री पीयूष जी जैन ने सचिव, श्री योगेश जी पामेचा ने सहसचिव व श्री अंशुल जी लोढ़ा ने कोषाध्यक्ष की शपथ ग्रहण की। साथ ही अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ली ।

अपने संकल्प भाषण में अध्यक्ष सौरभ सिंघवी ने भगवान महावीर के उपदेशों, अहिंसा और मानवता के मूल्यों को ज़िम्मेदारी के निर्वहन का आधार बताते हुए समाज सेवा को प्राथमिकता देने की बात कही।निवर्तमान अध्यक्ष श्री अविलेश जी ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए समाज में ज़िम्मेदारी की बढ़ती आवश्यकता को रेखांकित किया।

कार्यक्रम की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने महोत्सव को विशेष बना दिया। बच्चों और महिलाओं ने रंगारंग परिधानों और भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। मधुर संगीत और सुंदर भावों ने कार्यक्रम में आनंद की सरिता बहा दी।

धन्यवाद ज्ञापन ग्रुप सचिव श्री पीयूष जी जैन ने किया, जिन्होंने सभी सहयोगी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए इस आयोजन को सफल बनाने हेतु धन्यवाद दिया।

इस भव्य आयोजन में संस्थापक सदस्यगण श्री सुशीम जी सिंहवी, श्री अजय जी दक, श्री पारस जी धाकड़, श्री योगेश पामेचा, श्री अंशुल लोढ़ा, श्री सुमेश सिंहवी, श्री अंकित बोलिया, श्री गौरव सिंहवी, श्री हरीश जैन, श्री संजय जैन, श्री मोहित चौधरी, श्री संदीप छाजेड़, सहित अनेक कार्यकर्ता और 70 से अधिक सदस्य शामिल हुए। महिलाओं का प्रतिनिधित्व प्रियंका सिंहवी, निकिता सिंहवी, स्मिता जैन, साधना दक, रिंकू बोलिया, अनु लोढ़ा, बरखा, करिश्मा, पूनम आदि ने गरिमामयी उपस्थिति से सुनिश्चित किया।

यह आयोजन न केवल एक उत्सव था, बल्कि उमंग परिवार के हर सदस्य के भीतर नव ऊर्जा, नव चेतना और ज़िम्मेदारी का बीज बोने वाला एक प्रेरणादायी अध्याय सिद्ध हुआ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!