उदयपुर, 19 नवंबर। जिला स्तरीय जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद एवं जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को महाराणा भोपाल स्टेडियम में जिला स्तरीय जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई जिसमें हॉकी बालिका वॉलीबॉल तीरंदाजी खो खो कबड्डी फुटबॉल खेलों के मुकाबले हुए । प्रतियोगिता में जिले से कोटडा कुराबड खेरवाड़ा विभिन्न ब्लॉकों से जनजाति बालिका छात्रावास ढिकली जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के बालक बालिका तिलक आदमियों के पुल 300 के लगभग बालक बालक खिलाडि़यों ने भाग लिया । जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन ने बताया कि 20 नवंबर का हॉकी बालक एथलेटिक्स खो खो वॉलीबॉल फुटबॉल सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे प्रतियोगिता का समापन शाम4 बजे महाराणा भूपाल स्टेडियम बास्केटबॉल कोर्ट पर आयोजित किया जाएगा
जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
