हवन, पूजन, झण्डारोहण, रक्तदान महादान, भव्य शोभायात्रा एवं अग्रस्नेहभोज से आगाज़
26 सितम्बर को महालक्ष्मी एवं अग्रसेन जयघोष से गूंजेगा शहर
उदयपुर, 20 सितम्बर। उदयपुर नगर में प्रथम बार महाराजा अग्रसेन जयन्ति महा महोत्सव शोभायात्रा सवेरे की बजाय सांय 3.30 बजे से गाजे बाजे ढोल-नगाड़ों, बैण्ड-बाजों, शाही-लवाजमों के साथ 26 सितम्बर सोमवार को टाउन हॉल प्रांगण से नगर भ्रमण हेतु निकलेगी। इसमें महाराजा अग्रसेन का जीवन्त-सजीव-साक्षात् रूप धरने का सौभाग्य आठवीं बार लगातार आटाव्यवसायी दिलीप तुलसीराम अग्रवाल एवं महारानी माधवी के रूप में उनकी धर्मपत्नी हेमा अग्रवाल को परम् सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। वही कुलदेवी मां आद्यलक्ष्मी का सजीव रूप धारण करने का परम् सौभाग्य सुश्री कषिष अग्रवाल को प्राप्त हो रहा है। महाराजा अग्रसेन के अठारह गौत्र बिन्दल-मित्तल, तायल, गोयन, गर्ग, गोयल, बसंल, कसंल, सिंहल, मंगल, जिन्दल, तिगंल, एरण, मधुकुल, धारण, भन्दल, नागल, कुच्छल रूपी पुत्री का जीवन्त रूप धरकर शोभायात्रा झांकी में बैठने का सौभाग्य समाज के 13-15 वर्षीय तरूण वर्ग को प्राप्त हो रहा है।
ये सौभाग्य शाली अग्र तरूण बच्चे मनन खेतान, उदीत कसंल, अक्षत मित्तल, लक्ष अग्रवाल, जिषनव अग्रवाल, अथर्व गोयल, पर्व गर्ग, अथर्व अग्रवाल, भव्य अग्रवाल, नीरल मित्तल, दिव्यांष अग्रवाल, हर्षल अग्रवाल, देवांष अग्रवाल, देवांष खेतान, संर्वग अग्रवाल, सहज गोयल, हार्दिक गोयल तथा संयम अग्रवाल है। ये सभी अग्र-तरूण अपने चयन से पूरे जोष उत्साह से महाराजा पुत्र रूप धारण की तैयारियां कर रहे है।
प्रवक्ता नारायण अग्रवाल ने बताया कि अग्र समाज द्वारा पहली बार जयन्ती महा-महोत्सव चार चरणों में आयोजित हो रहा है। जिसमें प्रथम चरण में 26 सितम्बर सोमवार को अग्रवाल वैष्णव भवन में प्रातः आठ बजे सम्पूर्ण अग्रवाल समाज के हजारो अग्रबन्धुओं द्वारा भगवान अग्रसेन एवं कुलदेवी मां आद्यलक्ष्मी के निमित्त महायज्ञ-हवन, पूजन, झण्डारोहण की रस्म निभायी जायेगी। द्वितीय चरण में इसी भवन में प्रातः दस बजे से दोपहर 2 बजे तक ‘‘रक्तदान-महादान करे जन-जन का कल्याण’’ भावना से भारी तादाद में अग्रबन्धुओं द्वारा रक्तदान-ब्लड डोनेषन किया जायेगा। तृतीय चरण में दोपहर 3.30 बजे से नगर के टाउन हॉल प्रांगण से भव्य शोभायात्रा प्रारम्भ हो सूरजपोल, झीणीरेत चौक, धानमण्डी, देहलीगेट, बापूबाजार, फतह मेमोरियल होते हुए पुनः टाउन हाल नगर निगम के पिछले गेट से प्रवेष कर टाउन हॉल पहुंच भव्य अग्र-धर्म सभा में परिवर्तित हो जायेगी।
नारायण अग्रवाल ने बताया कि चतुर्थ चरण में सांय 7 बजे से टाउन हॉल प्रांगण के विषाल मंच पर अग्र संगम सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन होगा। जिसमें अनेक मनोरंजक, सांस्कृतिक नृत्य, सामूहिक नृत्य आदि की प्रस्तुतियां पांचों समाज की चयनित एवं विजेता प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत की जायेगी। वहीं मुख्य जयंती संयोजक संजय अग्रवाल, उपमुख्य संयोजक दिनेष बंसल, पांचों पंचायत अध्यक्ष, महासचिव एवं अन्य कमेटियों के संयोजकगण एवं लब्ध प्रतिष्ठित अग्रबन्धुओं का ही नहीं वरण इन सभी के द्वारा बारी बारी से जयन्ति समारोह के सभी विजेताओं एवं समाज के सम्मानीय अग्र गौरव बन्धुओं एवं मुख्य अतिथियों का सम्मान-बहुमान, आदर सत्कार की रस्म अदा की जायेगी।
इन सब के साथ सबसे महत्वपूर्ण चरण में अग्रस्नेह मिलन महाभोज का भी आयोजन रात्रि में ही उसी दिन टाउन हॉल प्रांगण में किया जा रहा है। भोजन समिति के संयोजकगण संजय अग्रवाल, सुरेष अग्रवाल, भजनलाल गोयल, तरूण जैन, जगदीप मंगल पूरे समाज के लिये एक और स्वादिष्ठ भोजन तो वहीं दूसरी और नवरात्री व्रत वाले वर्ताथी के लिये पृथक से व्रत की अनेकों प्रकार की सेगारी फलाहारी सामग्री व्यंजन आदि का प्रबन्ध करने में जीजान से जुटे हैं एवं तैयारियों की अन्तिम रूप प्रदान करने में लगे है।
चार सत्रों में मनाया जायेगा अग्रसेन जयन्ति महा-महोत्सव
