गुजरात चुनाव दौरे के दूसरे दिन कृपलानी ने किया दस्करोई विधानसभा प्रत्याशी पटेल के पक्ष में जनसम्पर्क

निम्बाहेड़ा। राजस्थान के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार एवं जनसम्पर्क कार्यक्रम के दूसरे दिन दस्करोई विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर भाजपा प्रत्याशी को भाजपा विजयी बनाने का आग्रह किया।
पूर्व मंत्री कृपलानी ने रविवार को गुजरात के दस्करोई विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बाबू भाई जमनादास पटेल के पक्ष में निकली विशाल वाहन रैली का पार्टी का झण्डा दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कृपलानी ने भाजपा प्रत्याशी पटेल के चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ कर मौके पर उपस्थित मतदाताओं को सम्बोधित करते हुए पटेल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इसके साथ ही कृपलानी ने देर रात तक भाजपा प्रत्याशी पटेल के पक्ष में निकोल वार्ड क्षेत्र के मतदाताओं से वार्ड में जाकर जनसम्पर्क भी किया।
इस दौरान पूर्व मंत्री कृपलानी के साथ राजस्थान सिंधी साहित्य अकादमी के पूर्व चैयरमैन हरीश राजानी (उदयपुर), भाजपा के राष्ट्रीय नेता हरीश पटेल, खेमराज पटेल, भरत पुरोहित निकोल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!