गांधी प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि, सर्व धर्म प्रार्थना सभा एवं प्रभात फेरी का आयोजन

उदयपुर, 2 अक्टूबर 2022,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर दिनांक 2 अक्टूबर, रविवार को प्रातः 7.00 बजे गुलाब बाग स्थित  गांधी प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि, सर्व धर्म प्रार्थना सभा एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर सिंह मीणा, जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा ने गांधी प्रतिमा पर सूत की माला एवं पुष्पांजलि अर्पित की एवं प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी  गुलाब बाग से देहली गेट होते हुए शास्त्री सर्कल पर समापन हुआ। जहां पर पंकज शर्मा ने लालबहादुर शास्त्री जी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर  सज्जन कटारा,सुधीर जोशी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक मान्धाता सिंह राणावत , अशोक तंबोली, सुभाष चितोड़ा, भगवान सोनी, डॉ. संदीप गर्ग सुनील दाधीच,राजवीर मेघवाल,प्रेम मेघवाल, उस्मान खान सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!