कला शिक्षा शिक्षक संदर्शिका आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

उदयपुर 22 सितंबर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय कला शिक्षा शिक्षक संदर्शिका आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को हुआ जिसमें जिले की सभी तहसीलों से 40 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्घाटन प्रधानाचार्य डाइट एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार शर्मा, एडीपीसी वीरेंद्र सिंह यादव, प्रशासनिक अधिकारी भंवर सिंह चौहान तथा दिनेश बंसल की उपस्थिति में हुआ।
कार्यशाला के संयोजक तथा कार्यानुभव प्रभाग के प्रभारी डॉ.जगदीश कुमावत ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में दी गई कला शिक्षा की महत्ता के परिप्रेक्ष्य में यह कार्यशाला इस दृष्टि से महत्वपूर्ण रही कि सभी ब्लॉक के शिक्षकों ने अधिगम में कलात्मक वस्तुओं की उपयोगिता पर विभिन्न कलाकृतियों का निर्माण किया। कार्यशाला में विशेषज्ञ के रूप में डॉ. श्रीकृष्ण जुगनू, कैलाश बागड़ी, श्रीमती प्रेम देवी मालवीय तथा प्रशिक्षक के रूप में चेतन औदिच्य, दुर्गा शर्मा, हेमंत जोशी ने भागीदारी की। कार्यशाला में पेपरमेशी, मिट्टी, कुट्टी, पारंपरिक मांडणे, अनुपयोगी वस्तुएं तथा आसपास उपलब्ध संसाधनों से सुंदर कलात्मक वस्तुओं का निर्माण किया गया। इसमें जय प्रकाश माली, मांगीलाल सुथार, फकीर मोहम्मद, पंकज बनावत आशा खाब्या, शबनम हुसैन, नीलकंठ कुमावत एवं अशोक वैष्णव की प्रस्तुति विशेष रही।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!