कलक्टर ने की आरसेटी के कार्यों की समीक्षा

उदयपुर 20 सितंबर। आईसीआईसीआई आरसेटी उदयपुर की वित्तीय वर्ष 2022-23, की द्वितीय त्रैमासिक समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आईसीआईसीआई आरसेटी द्वारा गत तीन महीनों में संपन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों व अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया।
कलेक्टर ने संस्थान को यहां से प्रशिक्षित ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षणार्थी को सरकारी ऋण योजनाओं से जोड़ने का सुझाव दिया। साथ ही उन्होंने कृषि संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सीताफल, जामुन के अलावा आंवला अन्य विटामिन सी से भरपूर फल व टमाटर, अदरक आदि को भी प्रसंस्करण के द्वारा मूल्य संवर्धन करा कर एसएचजी महिलाओं की आजीविका में सुधार कराने का सुझाव दिया। जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयंक मनीष ने संस्थान के सहयोग से स्थापित व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित पौधशालाओं में हाइब्रिड बीजों एवं पौधों को विकसित कर आय में सुधार करने सुझाव दिया।
संयुक्त श्रम आयुक्त संकेत मोदी ने संस्थान द्वारा प्रशिक्षित सभी योग्य प्रशिक्षनार्थियों का पंजीयन रोजगार कार्यालय में करवाने का सुझाव दिया व विभाग द्वारा आयोजित रोजगार मेलें में भाग लेने को कहा। अनुसूचित जाति विकास के परियोजना प्रबंधक  गिरीश भटनागर ने एससी पोप स्कीम की जानकारी देते हुए ज्यादा से ज्यादा पात्र प्रशिक्षनार्थियों को इस स्कीम से जोड़ने की बात कहीी। संस्थान के संयुक्त निदेशक अमर दीक्षित ने सभी का स्वागत करते हुए संस्थान की गतिविधियों, कार्यकलापों व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। आभार श्रीमती कार्यक्रम प्रबंधक प्रियंका भाटी ने जताया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!