उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ए ब्लॉक की अति आवश्यक बैठक : संगठन को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने पर किया विचार विमर्श

उदयपुर 20 मार्च 2025 को उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ए ब्लॉक की अति आवश्यक बैठक शहर जिला अध्यक्ष फतह सिंह राठौड की अध्यक्षता में अंबा माता स्थित श्रृंगी ऋषि भवन में आयोजित की गई बैठक का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने हेतु विचार विमर्श था उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शिवशंकर मेंनारिया ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से सभी विधानसभा स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं उसी क्रम में उदयपुर शहर विधानसभा का प्रभारी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव श्रीमती डिंपल राठौड को नियुक्त किया गया जिन्होंने आज उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले ए और बी ब्लॉक की अलग-अलग बैठकर लेकर संगठन को मजबूत करने के लिए उदयपुर के कांग्रेसजनों के विचारों को सुना एवं बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए इस मौके पर उपस्थित सभी कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए श्रीमती राठौड ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए अनुशासन और एकता सबसे ज्यादा जरूरी है जो पदाधिकारी संगठन की तीन बैठकों से या कार्यक्रमों से अनुपस्थित रहेगा उसको दायित्व मुक्त करके काम करने वाले व्यक्ति को मौका दिया जाएगा और किसी भी बैठक या कार्यक्रम में अनुशासनहीनता करने वाले सदस्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा उन्होंने शहर जिला अध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष को कहा कि आगामी समय में सभी बूथों पर एक अध्यक्ष एक संयोजक नियुक्त करते हुए 10-10 सदस्यों की कमेटियों का गठन करना है ताकि आने वाले नगर निगम चुनाव विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव में हम जीत हासिल कर सकें चाहे कितना भी बड़ा पदाधिकारी हो उसे अपने गृह क्षेत्र में आने वाले बूथ पर वर्किंग करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करनी है हर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अपने बूथ पर डटा रहना है संबोधित करने वालों में प्रदेश महामंत्री गोपाल कृष्ण शर्मा लोकसभा प्रत्याशी ताराचंद मीना,पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया प्रदेश प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा प्रदेश सचिव दिनेश श्रीमाली ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा युवक कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह केलावत महिला कांग्रेस अध्यक्ष नजमा मेवाफरोश सेवादल अध्यक्ष शैलेंद्र ओदीचय थे।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक संगठन महामंत्री धर्मेंद्र राजोरा ने किया एवं धन्यवाद कोषाध्यक्ष महेंद्र पूर्बिया ने दिया।
इस मौके पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री दिनेश कुमार दवे उपाध्यक्ष मोहम्मद अयूब,दलपत सिंह चुंडावत,महामंत्री राजेंद्र शर्मा,भूपेंद्र धाभाई संगठन महामंत्री अरुण टॉक,रियाज हुसैन मंडल अध्यक्ष ऋतुराज मिश्रा,धर्मेश मालवीय सचिव सुरेश सोलंकी, हिदायतुल्लाह,सुंदर वसीटा,बंशी लाल गमेती पार्षद प्रशांत श्रीमाली,शंकर चंदेल, गौरव प्रताप सिंह,नेहा कुमावत,राजेश दया,भरत औदीच्य,संतोष प्रजापत,सन्नू खान, शीला मीणा,रुबीना, पप्पू खारोल,राकेश जोशी सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!