– शाही लवाजमे के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पहली बार सांयकाल 4 बजे निकलेगी अग्र-शोभायात्रा
तैयारियां जोरों पर, समीक्षा बैठक में सभी पंचायतों की कार्यकारिणी ने दी प्रगति जानकारी
उदयपुर, 6 सितम्बर। छत्रपति महाराज श्री अग्रसेन भगवान की 5146वीं अवतरण जयन्ती को भव्यतम रूप प्रदान करने -सम्पूर्ण अग्रवाल समाज की भागीदारी सुनिष्चित करने-बाहर से नये-नये नव आगन्तुक अग्रवाल जो किसी भी स्थानीय संस्था पंचायत से नहीं जुड़े है उन्हें भी सादर आमंत्रित करने हेतु सभी प्रकार की मीडिया संसाधनों की सहायता प्राप्त करने हेतु हर संभव प्रयास किये जाने पर जोर दिया गया। आज की समीक्षा बैठक में सांय 7 बजे से सुरजपोल स्थित, अग्रवाल भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में जयन्ती के मुख्य संयोजक एवं श्री अग्रवाल वैष्णव समाज के अध्यक्ष संजय अग्रवाल (कानूनगांे) की अध्यक्षता तथा इसी पंचायत के महासचिव एवं उप मुख्य संयोजक दिनेष बसंल के संयोजन में सील-सीलेवार सभी समिति प्रमुखों ने पूरी शोभायात्रा तैयारियां की बारीकी से जानकारियां साझा की। इन पर सदन द्वारा समीक्षा कर उन्हे अन्तिम रूप प्रदान किया गया। वही आगे की अन्य गतिविधियों की रूप रेखा बना उन पर भी विस्तृत विचार-विर्मष किया गया।
प्रवक्ता नारायण अग्रवाल ने बताया कि समाज की पांचो पंचायतों की महासमिति में महिलाओं की समुचित भागीदारी सुनिष्चित करने हेतु श्री अग्रवाल वैष्णव समाज महिला अध्यक्षा श्रीमती रश्मि अग्रवाल, श्री प्रवासी अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष रमा मित्तल, श्री लश्करी अग्रवाल पंचायत अध्यक्षा अंजना अग्रवाल, श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन पंचायत महिला अध्यक्षा हेमलता टाया, तथा श्री धानमण्डी अग्रवाल समाज महिला अध्यक्ष अमिला भण्डारी को मुख्य समारोह की सांस्कृतिक संध्या व व्यवस्था समिति की महत्वपूर्ण महत्ती जिम्मेदारी के तहत शोभायात्रा का प्रमुख प्रधान मनोनीत किया गया। वही पंाचों पंचायतों की महिला महामंत्री क्रमश रेखा अग्रवाल, संतोष पित्ती, अंजली गुप्ता, अनिता जैन एवं नीतू गुप्ता को मुख्य समारोह एवं वर्ष पर्यन्त होने वाली सभी समारोह की पारितोषिक निर्णायक एवं वितरण समिति प्रमुख, वही लता अग्रवाल, संतोष बालमुकुन्द पित्ती, कमलेष अग्रवाल, आषा अग्रवाल, बबीता अग्रवाल को कलश यात्रा समिति प्रमुख बनाया गया है।
ब्लड डोनेषन एवं घोषणा समिति में प्रवासी महिला समिति की पूर्व अध्यक्ष वीणा अग्रवाल, नीतू गुप्ता एवं राजेष अग्रवाल (हाॅस्पीटल) को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी। उनका प्रयास होगा कि अधिकाधिक संख्या में सभी युवक-युवतियां एवं अग्रबन्धु अपना रक्तदान कर पुण्य के भागी बने।
भायात्रा में शामिल होने वाले हजारों अग्रबन्धुओं की मार्ग जानकारी हेतु पूरे मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया जायगा। सैंकण्डों की संख्या में स्वागत द्वार, हजारों की तादाद में पूरे मार्ग में केसरिया ध्वज लगाने जायेंगे। यह जानकारी समिति के प्रमुख राकेश गर्ग, गजेन्द्र अग्रवाल, अमित अग्रवाल, लवी गुप्ता को दी। वही प्रचार समिति के जितेन्द्र अग्रवाल एवं नारायण अग्रवाल ने प्रचार प्रसार हेतु किये जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार में समीक्षा की तथा सभी मीडियाकर्मियों की अच्छे कवरेज हेतु भूरी-भूरी प्रशसा एवं धन्यवाद अर्पित करते हुये सर्वश्रेष्ठ कवरेज देने वाले समूह एवं पत्रकार बन्धुओं के समाज द्वारा प्रषस्ती पत्र देने का प्रस्ताव भी पास करवाया।
कोरोना काल के बाद 2 वर्ष उपरान्त निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह उमंग जोष है अभी तक आयोजित सभी कार्यक्रमों में अग्रबन्धुओं की हजारों की तादाद में उपस्थिति को देखते हुये शोभायात्रा में हजारों अग्रबन्धुओं के शामिल होने के अनुभाग के आधार पर प्रथम बार अग्र समाज की भव्य शोभायात्रा को सवेरे की बजाय सांयकाल 4 बजे टाउन हाॅल से प्रारम्भ कर पुनः टाउन हाॅल में ही अग्र सभा में परिवर्तित करने का महत्वपूर्ण फैसला सर्वसम्मती से लिया गया है।
आज की सभा में उपस्थित सभी अग्र समाज के अध्यक्ष-महामंत्री, महिला समिति द्वारा भगवान अग्रसेन की तस्वीर पर माल्यार्पण धूप-दीप-नैवेध अर्पित कर सभा का प्रारम्भ किया गया। सभा में पंचायत अध्यक्ष संजय अग्रवाल, बाल मुकुन्द पित्ती, रामचन्द्र अग्रवाल, षिव प्रकाष अग्रवाल, अषोक अग्रवाल, तरूण मंगल, शोभायात्रा संयोजक सुरेन्द्र अग्रवाल, रविन्द्र अग्रवाल, भोजन समिति के संजय सिंघल, तरूण जैन, जगदीष मंगल टेंट लाईट समिति के देवकी नन्दन गोयल, दीपक बसंल, राजेष अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, हवन पूजन समिति के रष्मि गोयल, रमा मित्तल, अंजना अग्रवाल, हेमलता टेग्या, अमित भण्डारी, महामंत्री रेखा अग्रवाल, संतोष पित्ती, अजंली गुप्ता, नीतू गुप्ता, अनिता जैन तथा अपनी आपकी समितियों की महत्ती जानकारी विस्तार से रखी तथा सदन में उस पर विचार किया जाकर अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।
अग्रसेन जयन्ती महापर्व पर होगा अग्र महामहोत्सव
