सीमा बाबेल ने ली 45 सदस्यीय कार्यसमिति के साथ अध्यक्ष पद की शपथ

उदयपुर। शहर के तेरापंथ भवन में  तेरापंथ महिला मंडल की नवीन कार्यकारिणी सत्र 2023-25 का समारोहपूर्वक शपथ हुआ। प्रेरणा गीत से शुरू हुए समारोह को संबोधित करते हुए डॉ साध्वी परमप्रभा ने कहा – नेतृत्व की सफलता इस बात से तय होती है की हम सबके साथ चलकर बीते कल की खींची लकीरों से आगे कुछ और लकीरें उकेरे। तेरापंथ महिला मंडल आचार्य तुलसी की मेधा से जन्मी सामाजिक व आध्यात्मिक विकास की बुनियादी संस्था है , अतीत से प्रेरणा ले  अविस्मरणीय भविष्य का सृजन करे।

बतौर मुख्य अतिथि वल्लभ नगर  विधायक प्रीति जी शक्तावत ने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामना देते हुए कहा- तेरापंथ का महिला समाज नारी सशक्तिकरण की मिसाल है , नवीन कार्यसमिति सरकार के आयामों से जुड़कर मानवता की सेवा में अपने सार्थक कदम बढ़ाये यही मेरे मन कि मंगलकामनाएँ है ।

मंच मनीषा पूर्व न्यायाधीश डॉ बसंतीलाल बाबेल ने कहा यें हमारा सौभाग्य है की हमे तेरापंथ धर्मसंघ मिला जहां सदैव गुरु के प्रति निष्काम समर्पण रखते हुए सोते बैठते सिर्फ़ एक ही बात सुनाई देती है ‘संघ का काम हो संघ का नाम हो’ । नव मनोनीत अध्यक्षा सीमा बाबेल में कहा- आधी दुनिया की केशरिया शक्ति ने मुझे अध्यक्षीय दायित्व सोप कर जो  विश्वास जताया है  मैं गुरुओ के आशीषों व चरित्रात्माओं के निर्देशन में सदा उस पर अपना सौ प्रतिशत देने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।

कार्यक्रम में तेरापंथ सभा मंत्री विनोद कच्छारा, तेयुप अध्यक्ष विक्रम पगारीया टी पी एफ़ अध्यक्ष अरुण कोठारी कन्या मंडल संयोजिका ऋद्धि गूँदेचा ने भाव पूर्ण विचारों से  नवीन कार्यसमिति के प्रति मंगल कामनाएँ प्रेषित की आभार मण्डल मंत्री ज्योति कच्छारा ने जताया।  मंच संचालन मीडिया प्रभारी सरिता बंब ने किया। निवर्तमान अध्यक्षा ने दिलाई शपथ। मण्डल की निवर्तमान अध्यक्षा श्रीमती सीमा पोरवाल ने  नव मनोनीत अध्यक्ष सहित 45 कार्यसमिति सदस्यों व उपक्रम प्रभारियों को संघ निष्ठा व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
चार आयामों पर किया एक्शन सॉंग की प्रस्तुति- तेरापंथ महिला मंडल को कन्या सुरक्षा ,समृद्ध भारत ,आचार्य तुलसी शिक्षा परियोजना व स्वस्थ समाज स्वस्थ परिवार आयामों पर कन्या मण्डल व महिला मण्डल द्वारा सयुँक्त एक्शन सॉंग की प्रस्तुति दी गई। मण्डल करेगी कार्यसमिति सदस्यों के जन्मदिन व एनिवर्सरी पर प्रशस्ति पत्र देकर अभिनंदन।  नाव निर्वाचित अध्यक्षा ने आगामी कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए प्रत्येक कार्यसमिति सदस्यों के जन्मदिन व एनिवर्सरी पर अभिनंदन  पत्र देकर अभिनंदन करेगी , रविवार को शपथ समारोह में इस उपक्रम की लांचिंग हुई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!