सिरजन सिंह ने तीन स्वर्ण पदक जीत नेशनल में जगह बनाई

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। राजस्थान जुनियर स्टेट स्विमिंग प्रतियोगिता में उदयपुर के तैराक सिरजन सिंह देओल ने 3 स्वर्ण पदक जीत कर भुवनेश्वर में होने वाले नेशनल टूर्नामेंट का क्वालिफिवेशन टाइम देते हुए राजस्थान टीम में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। इस प्रतियोगिता में सिरजन सिंह ने 5 रजत पदक भी जीते। ऐसा ही प्रदर्शन अगर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जारी रहा तो सिरजन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी पदक प्राप्त कर राजस्थान का परचम लहराएगा। सिरजन सिंह उदयपुर के अंडर 14 बॉयज वर्ग का एकमात्र तैराक रहा जिसने इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!