उदयपुर जिले के झाडोल थानान्तर्गत गत 5 जून.2022 को प्रार्थी मुकेश पिता कालुलाल निवासी मैलानिया कला, ओगणा ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 03 जून.2022 को मैं उदयपुर से अपने गांव जा रहा था कि रात्री 10.00 बजे के आस पास मगवास पहुचा। जंहा पीछे से मोटरसाईकिल से अज्ञात व्यक्ति आये व मुझे रोककर मेरे साथ मारपीट कर मेरे से 10000 रुपये व मोबाईल लुट कर ले गये थे। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 171/2022 धारा 341, 394, 34 आईपीसी में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। प्रकरण में पूर्व में 03 अभियुक्तों गिरफ्तार किया जार चुका है।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकास शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसक तहत कुन्दन कंवरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय व जितेन्द्रसिंह वृताधिकारी वृत झाडोल के सुपरविजन में भरतसिंह राजपुरोहित थानाधिकारी, झाडोल मय टीम द्वारा तकनीकी सहयोग से प्रकरण में वांछित अभियुक्त भगवतीलाल पिता कन्हैयालाल निवासी बदराणा, फला गोरणा, झाडोल व रमेश उर्फ लालु पिता सरदारमल निवासी गोदाणा महादेवजी का काड, झाडोल को गिरफ्तार कर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम सदस्यः-भरतसिंह थानाधिकारी थाना झाडोल, मांगीलाल स.उ.नि., चन्दुलाल स.उ.नि., रामदयाल कानि.1939, सुभाष कानि.3124, कमलेश कुमार 3165, थाना झाडोल , लोकेश रायकलवाल सायबर सैल उदयपुर
लूट की वारदात में वांछित 02 आरोपी गिरफ्तार
