उदयपुर, 12 अक्टूबर। राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा वर्ष 2022-23 के लिये राष्ट्रीय अनुसूचित जाति, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी, राष्ट्रीय पिछडा वर्ग एवं राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त एवं विकास निगम की योजनाओं के तहत आवेदन आमंत्रित किये गये है।
अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक गिरीश भटनागर ने बताया कि आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है। अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछडा वर्ग के लिये वार्षिक आय 3 लाख, अनुसूचित जनजाति के आवेदक के लिये 1.20 लाख (शहरी क्षेत्र के लिये) एवं 98 हजार (ग्रामीण क्षेत्र के लिये) से अधिक नही होनी चाहिये। सफाई कर्मचारी एवं दिव्यांगजन के लिये आय सीमा की बाध्यता नहीं है।
भटनागर ने बताया कि योजनान्तर्गत लघु व्यवसाय शहरी एवं ग्रामीण, महिला समृद्धि योजना शिक्षा ऋण योजना, डेंयरी, जीप, ऑटो रिक्शा ई रिक्शा इत्यादि के लिये आवेदन किये जा सकेंगे। प्रार्थी स्वयं अपनी एसएसओ आईडी से ई मित्र पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र एवं किसी ऋणदात्री संस्था का ऋणी नही होने की स्वघोषणा स्केन करके साथ में अपलोड करनी होगी।
राष्ट्रीय निगम योजना के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
