उदयपुर 17 सितंबर। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप विद्यालयों में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सह शैक्षिक गतिविधियों से रूबरू कराने नो बैग डेगतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में उदयपुर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वरडा में शनिवार को नो बैग डे मनाया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्यातनाम फोटोग्राफर ताराचंद गवारिया ने विद्यार्थियों को वर्तमान में फोटोग्राफी के महत्व और बारीकियों के साथ फोटोग्राफी के टिप्स दिए। वहीं दूसरे वक्ता पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के दुर्गेश चांदवानी ने भारतीय कला संस्कृति की विशेषताएं और मेवाड़ की संस्कृति के बारे में जानकारी दी कंप्यूटर एक्सपर्ट पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के हेमंत मेहता ने कंप्यूटर की विकास यात्रा और इससे दैनंदिन जीवन में आए परिवर्तन के बारे में प्रकाश डाला। कलाविद् व सृजन धर्मी शिक्षक हेमंत जोशी ने नो बैग डे कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और आए हुए रिसोर्स पर्सन का आभार जताया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोहर लाल सुथार, विद्यालय प्रभारी संगीता चौधरी, चिराग जोशी, सुनील कोठारी आदि मौजूद थे।
राउमावि वरडा में मनाया नो बैग डे-विद्यार्थियों को फोटोग्राफी के टिप्स के साथ भारतीय संस्कृति की दी जानकारी
