मारपीट कर कार व नकदी की लूट के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

थाना सुखेरः-प्रार्थी देवेन्द्र सिंह पिता अनंत सिंहनिवासी 302, गेलेक्सी अपार्टमेन्ट,शोभागपुरा, सुखेरनेरिपोर्ट पेश की कि मुझ प्रार्थी की पीओपी की साईट शोभागपुरा पर चल रही थी। दिनांक 31.10.2022 को समय रात्रि करीब 11 बजे मै अपनी कार से मेरी साईड पर मजदूरों को राशन देने गया। जब मै वहां पहुंचा तो मेरी साईड पर काम करने वाले एक पेन्टर राकेश कुमार से कहा सुनी हो गई। जिस पर मैने मेरे परिचित विजय सिंह को फोन कर मदद करने हेतु बुलाया। विजय सिंह ने मुझे कहा मै अभी व्यस्त हुं। मै आपकी मदद के लिए मेरे परिचित राजवीर सिंह उर्फ (पप्पी) निवासी गांधी नगर को आपकी मदद के लिए भेज रहा हुं। कुछ समय बाद राजवीर सिंह उर्फ पप्पी अपने साथ तीन चार व्यक्तियों कोलेकर आया और मुझे जबरदस्ती मेरी ही कार में बैठाकर मुझे चिरवा सुरंग के आस पास लेकर गये। रास्ते मे मेरे साथ मारपीट कर मेरा मोबाईल फोन को ले लिया और मेरे खाते मै पडे 4200 रुपये गुगल पे उन्होने ट्रांसफर किये। मुझे रात भर कार मे घुमाते रहे। मेरा पर्स जिसमे करीब 1000 रूपये एवं एटीएम कार्ड भी ले लिया और मुझे समय करीब 4 बजे सेरेमिन रिसोर्ट छोड कर मेरी कार लेकर भाग गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 626/22 धारा 365, 394, 34 भादस दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकास शर्मा के निर्देशानुसार ठाकुर चन्द्रशील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व अभिशेक शिवहरे, सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत नगर पश्चिम के सुपरविजन में संजय शर्मा थानाधिकारी सुखेर मय टीम द्वारा आसूचना के सहयोग से अभियुक्त पप्पी उर्फ राजवीरसिंह उर्फ ईश्वरसिंह पिता अमरसिंहनिवासी माल का गुडा, खमनोर जिला राजसंमद हाल एश्वर्या काॅलेज के पास वाली गली, गांधीनगर, सुखेर जिला उदयपुर को बाद पुछताछ गिरफ्तार कर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

टीम सदस्यः संजय शर्मा थानाधिकारी सुखेर, लाल सिंह सहायक उप निरीक्षक, ओमप्रकाश कानि., सुमित यादव कानि., गोविन्द सिंह कानि.।

 

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!