उदयपुर, 11 अप्रैल 2026। जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय सुंदरसिंह भंडारी की जन्मजयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर द्वारा पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जो कार्यक्रम भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ और मंडल अध्यक्ष अमृत मेनारिया के नेतृत्व में होगा।
प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रमोद सामर ने बताया कि यह कार्यक्रम दिनांक 12 अप्रैल 2026 रविवार को प्रातः 8:30 बजे से 10:00 बजे तक स्वर्ण जयंती पार्क गोवर्धन सागर पाल में आयोजित होगा। कार्यक्रम में भंडारी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जाएगा तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
कार्यक्रम में सभी वरिष्ठजन सांसद विधायक प्रदेश जिला मोर्चा मंडल एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी पार्षद जिला परिषद सदस्य पंचायत समिति सदस्य वर्तमान एवं पूर्व शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष सहित समस्त कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति की उपस्थिति रहेगी। यह जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने दी।
