उदयपुर, 2 सितम्बर। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल 2022 के तहत ग्राम पंचायत स्तरीय खेलों का समापन हो चुका है जिसमें विजेता टीमों के बीच ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए खेल मैदानों का ब्लॉकवार निर्धारण कर दिया गया है।
जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन ने बताया कि भीण्डर पंचायत समिति के खेलों का आयोजन रा.उ.मा.वि. बांसड़ा के खेल मैदान में आयोजित होगा। इसी प्रकार नयागांव पंचायत समिति के रा.उ.मा.वि. करावड़ा में, बड़गांव पंचायत समिति के महात्मा गांधी रा.उ.मा.वि. बड़गांव, गोगुन्दा के महात्मा गांधी रा.उ.मा.वि. गोगुन्दा में, कुराबड़ पंचायत समिति के रा.उ.मा.वि. कुराबड़ में, सराड़ा पंचायत समिति के रा.उ.मा.वि. खराड़ी स्टेडियम, काला पायरा में, लसाडि़या पंचायत समिति के रा.उ.मा.वि. लसाडि़या में, वल्लभनगर पंचायत समिति के रा.उ.मा.वि. नवानियां में, जयसमन्द पंचायत समिति के रा.उ.मा.वि. पिलादर मंें, मावली पंचायत समिति के रा.उ.मा.वि. लदानी में, सायरा पंचायत समिति के रा.उ.मा.वि. ब्राम्हणों का कलवाना में, झल्लारा पंचायत समिति के रा.उ.मा.वि. जैताणा में, झाड़ोल पंचायत समिति के रा.उ.मा.वि. आज़ाद खेल मैदान में, खेरवाड़ा पंचायत समिति के रा.उ.मा.वि. खेरवाड़ा में, सेमारी पंचायत समिति के रा.उ.मा.वि. सेमारी में, कोटड़ा पंचायत समिति के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में, पलासिया पंचायत समिति के रा.उ.मा.वि. कुण्डला में, सलुम्बर पंचायत समिति के रा.उ.मा.वि. करावली में, गिर्वा पंचायत समिति के रा.उ.मा.वि. पडुणा में तथा ऋषभदेव पंचायत समिति की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन रा.उ.मा.वि. ऋषभदेव के खेल मैदान में आयोजित होगा।
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खेल मैदानों के स्थल निर्धारित
