कविता, निबन्ध, सामान्य ज्ञान, बधाईकार्ड से नन्हे-मुन्ने करेंगे प्रतिभा प्रदर्शन
महिलाएं खेलेगी बम्बर हाउजी, लक्की गेम विजेताओं का होगा सम्मान
उदयपुर, 17 सितम्बर। अग्रसेन जयन्ती महा महोत्सव अन्तर्गत आज प्रवासी अग्रवाल समाज समिति अपने नन्हे मुन्ने बच्चो, युवक-युवतियों एवं समाज की महिलाओं के लिये अनेक साहित्यक, ज्ञानवर्धक, निबन्ध एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है। ये सभी प्रतियोगिताएं श्री अग्रवाल सार्वजनिक धर्मषाला सेक्टर 11 उदयपुर के सभागार में प्रातः 10 बजे से देर सांय तक चलेगी। दोपहर की भोजन एवं सायंकाल की अल्पाहार भी समारोह स्थल पर ही होगा।
समाज के प्रवक्ता नारायण अग्रवाल ने बताया कि कक्षा दो से पांच पेड़ विषय पर, कक्षा छः से आठ के लिये स्वच्छता विषय पर कविता, कक्षा नो से बारह तथा 24 वर्ष तक के महाविद्यालय स्तर तक के युवक/युवतियों हेतु निबन्ध लेखन तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। वही कक्षा एक से पांच एवं छः से आठ के बालकों के लिये बधाईकार्ड निर्माण प्रतियोगिता होगी। समाज की विवाहित महिलाओं हेतु सामान्यज्ञान बम्पर हाउजी एवं लक्की गेम का आयोजन भी दोपहर सत्र में किया जायेगा। समाज अध्यक्ष बालमुकुन्द पित्ती, महासचिव राजेष अग्रवाल, महिला अध्यक्ष रमा मित्तल, मंत्री संतोष पित्ती, कार्यकारिणी सदस्य पूजा अर्चना आरती तथा संयोवन करेंगे। मुख्य जयन्ती संयोजक डॉ. डी.एन. दानी, सांस्कृतिक मंत्री सहसंयोजक सी.पी.बसंल, युवा अध्यक्ष शक्ति केडिया, मंत्री लवी गुप्ता एवं इन प्रतियोगिताओं के संयोजक अनुपमा, आभा, शालिनी, वीणा, अंकिता, पूजा पित्ती, निषा जालान, रागिनी गुप्ता, सीमा बसंल, निषा गुप्ता, अंजु गोयल, पुष्पा जिंदल, बबिता खेतान, निकिता अग्रवाल, वीणा अग्रवाल, मनीषा गर्ग, सुधा अग्रवाल, सुष्मा झुनझुनवाल निर्णायक एवं संयोजक करेंगे।
प्रवासी अग्रवाल आज रविवार को करेगा अनेक प्रतियोगिताएं
