पचोली के चौदह बच्चों का राज्यस्तर पर चयन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 11 नवंबर। सलूंबर तहसील के करावली गांव में सम्पन्न जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में भोइयों की पचोली उच्च माध्यमिक विद्यालय की सात बालिकाओं तथा सात ही बालकों का राज्यस्तर पर चयन हुआ है। री शारीरिक शिक्षक हरिसिंह राजावत ने बताया कि 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में हेमलता नाथ, किरण डांगी, चंचल प्रजापत, कुसुम भोई, तुलसी भोई, पूजा डांगी और भावना भोई के साथ ही छात्रों में किशोर भोई, गोपाल भोई, विपिन भोई और महेन्द्र भोई का चयन हुआ है। 17 वर्षीय छात्र वर्ग में मोहित भोई, हेमंत गमेती और हितेश डांगी को चुना गया है। संस्था प्रधान देशपालसिंह शेखावत ने शुक्रवार को एक विशेष समारोह में विजेता खिलाडिय़ों को मेडल पहनाकर और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर टीम प्रभारी उपेन्द्र सिंह अधिकारी, डॉ. श्रीकृष्ण, तरूण शर्मा, रेखा मूंदड़ा, मंजू खटीक, ज्योत्सना शर्मा, मनीषा चौबीसा, सुनीता जैन, राजकुमारी खाब्या आदि ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी और जिला स्तर पर विजेता (छात्रा) व उपविजेता (छात्र) रहने पर ट्रॉफी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!