उदयपुर 17 अक्टूबर। राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिन्धी बाजार में निःशुल्क पंचकर्म शिविर के साथ अस्थि घनत्व जांच शिविर का शुभारंभ अतिरिक्त निदेशक डॉ. प्रद्युम्न राजोरा ने किया। इस अवसर पर उदयपुर उपनिदेशक डॉ. रमेश चन्द्र बैरवा, बांसवाडा उपनिदेशक डॉ. राकेश पंड्या, डूंगरपुर उपनिदेशक डॉ. प्रदीप कुमार उपाध्याय, प्रतापगढ़ से उपनिदेशक राजकुमार गुप्ता, चित्तौड़गढ़ से वीरेन्द्र सोहाया राजसमंद चिकित्सा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा, सहायक निदेशक भूपेन्द्र कुमार शर्मा सहित अन्य आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक ने संभाग से आये हुए समस्त उपनिदेशक को आयुर्वेद एवं धन्वन्तरि सप्ताह मनाने के दिशा-निर्देश प्रदान किये। उन्होंने आमजन तक इस निरापद चिकित्सा पद्धति पहुंचाने का पूर्ण प्रयास करने की बात कहीी। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ शोभालाल औदीच्य ने बताया की चिकित्सालय में लगातार आयोजित हो रहे पंचकर्म शिविर के साथ अन्य गतिविधियों व नवाचारों की जानकारी दी और कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। डॉ. औदिच्य ने बताया कि धन्वन्तरि जयंती आरोग्य सप्ताह के दुसरे दिन मंगलवार 18 अक्टूबर को सिंधी बाजार औषधालय में निःशुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक करवाया जाएगा।
निःशुल्क पंचकर्म शिविर व अस्थि घनत्व जांच शिविर का शुभारंभ
