देश की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए आपसी सहभागिता आवश्यक : गुप्ता

आज देश को ऐसे नेताओं की जरूरत है जो संसद में ये कहे कि धारा 370 हटाने के लिए हमें अपने प्राणों की आहुति देनी पड़े तब भी हम पीछे नही हटेंगे : के.के.गुप्ता

लायंस क्लब उदयपुर द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

उदयपुर। लायंस क्लब उदयपुर द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्वच्छ भारत मिशन राजस्थान के संयोजक के.के गुप्ता उपस्थित रहे।

गुप्ता ने बताया कि आज देश को ऐसे नेताओं की जरूरत है जो संसद में यह कहे कि धारा 370 हटाने के लिए हमें अपने प्राणों की आहुति देनी पड़े तब भी हम पीछे नही हटेंगे। साथ ही गुप्ता ने बताया कि हमे आज स्वच्छता की जागरूकता को लेकर काम करना होगा और स्वच्छता का संकल्प लेना होगा और इसे संकल्प से सिद्धि तक पहुँचाना होगा तभी ये राष्ट्र विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर होगा।

इस मौके पर लायंस क्लब के प्रेसिडेंट कोठारी, सेकेट्री इकराम आर कुरैसी, कोषाध्यक्ष मदनलाल अग्रवाल, अनिल नाहर, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ.आर.एल. जोधावत सहित सम्मानित होने वाले अध्यापकगण तथा लायंस क्लब के सैकड़ों सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

– आतंकवादा का हो चुका है अंत

आतंकवाद के ऊपर भी बताया कि देश अब सुरक्षित बनता जा रहा है। आतंकवाद का बोलबाला अब खत्म हो चुका है। पहले जंगल जंगल माइक लगे रहते थे माइक पर यह कहा जाता था कि लावारिस वस्तुओं को ना छुए, आमजन कश्मीर जाते हुए डरता था अब वह धीरे-धीरे खत्म हुआ है पहले लोग जब तीर्थों पर जाते थे तब उन्हें परिवार के लोग माला वाला पहनाकर विदा करते थे तथा मन में एक भय रहता था अब वह धीरे-धीरे समाप्त हुआ है। राम मंदिर को लेकर हमारे पूर्वज विचार करते थे कि जब राम मंदिर बनेगा राम मंदिर भी विशाल बनने जा रहा है पर्यावरण का सवाल है हम देश को विश्व गुरु बनाने की बात करते हैं परंतु इसमें हमारा क्या योगदान है? यह सब से महत्वपूर्ण विषय है। हम इसमें हमारी भागीदारी चाहे स्वच्छ भारत का निर्माण हो या पर्यावरण को लेकर किसी भी प्रकार का सहयोग कर कर सकता है। हमें नए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना होगा। देश की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए सहयोग करना होगा आज हमारे देश की प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक रही है और यह विश्व गुरु बनने जा रहा है।

– समझाया स्वच्छता और पर्यावरण का महत्व

स्वच्छता और पर्यावरण के महत्व को समझाते हुए देश में हो रहे बदलाव और आगे बढ़ रहे देश के बारे में भी बताया कि देश में चल रहे स्वच्छ भारत मिशन को आमजन को समझना चाहिए। यह जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। जब तक इसमें छोटे बड़े माता बहने नहीं लगेगी। स्वच्छ भारत मिशन सफल नहीं हो सकता हम अगर गंदगी नहीं डालेंगे तो शहर के अंदर नहीं हो सकता। इस बात को समझना होगा। साफ-सफाई हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है। यह हमारे जीवन की प्राथमिकता भी है। स्वच्छता जरूरी है क्योंकि साफ-सफाई से हम जीवन में आने वाली कई परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। यह किसी एक नगर निकाय का ही काम वरन हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य भी है। सफाई से रहने से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं स्वच्छता तन और मन दोनों की खुशी के लिए आवश्यक है। स्वच्छता, सभी लोगों को अपनी दिनचर्या में अवश्य ही शामिल करना चाहिए। स्वच्छता एक अच्छी आदत है जो हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाती है।

– पेड लगाएं और धरती को सुंदर बनाएं

पर्यावरण को लेकर भी विस्तृत में बताया कि पेड़ छाया देते है, मिट्टी का कटाव रोकते है, ऑक्सीजन और पक्षियों को रहने का सहारा देते है, मनुष्य के अंतिम संस्कार में लकड़ी उपलब्ध कराते है। इसके अतिरिक्त भी एक सबसे बड़ा जो लाभ हम सबको मिल रहा है वह है वातावरण में फैली हुई जहरीली गैसों का ग्रहण कर ऑक्सीजन देते हैं पेड़ लगाने का नाटक हम लंबे समय से कर रहे हैं लेकिन पेड़ बचाने की तरफ हमारा ध्यान नहीं है। अब समय आ गया है कि जो भी वृक्षारोपण का कार्य किया जाए उसमें कम से कम 10 फीट के पेड़ आवश्यक है अन्यथा वह पेड़ चलेगा नहीं केवल नाम का रह जाएगा और मनुष्य को कम से कम अपने घर के आगे चार पेड़ अवश्य लगाने चाहिए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!