तैलिक साहू समाज द्वारा करवा चौथ व्रत उद्यापन एवं गरबा आयोजन

उदयपुर, आज तैलिक साहू समाज की महिला संगठन की मीटिंग आयोजित की गई , जिसमे उपस्थित समाज अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद एडवोकेट कैलाश साहू ने बताया कि समाज की तरफ से इस बार सामूहिक रूप से करवा चौथ व्रत का उद्यापन करने का निर्णय लिया गया साथ ही उपस्थित महिलाओं में से हाथों हाथ 21 जोड़े का पंजीयन किया गया,  गिरिजा देवी मंगरुडिया एवं कंचन बन्दवाल ने बताया कि पंजीयन चालू है समाज बन्धु धानमंडी स्थित महासभा भवन में रोजाना शाम 6 से 8 बजे तक शुल्क जमा करा सकते हैं। एवं इस वर्ष समाज स्तर पर गरबा भी कराने का निर्णय लिया गया इस मौके पर मीटिंग में ज्ञानी अडिरिया, मंजू अजमेरा, चम्पा देवी कसोदनिया, पुष्पा जालिवाल, तारा देवी कुराडिया, शारदा साहू, शांता साहु,लता नैनावा आदि उपस्थित रहे, यह जानकारी दिव्येश बन्दवाल ने दि गई.

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!