कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं की जानी प्रगति
उदयपुर 7 सितंबर। राष्ट्रीय पोषण मिशन के अन्तर्गत जिला पोषण अभिसरण योजना समिति एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में जिला कलक्टर सभागार में आयोजित की गई। बैठक में पंचायती राज, शिक्षा, चिकित्सा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, रसद आदि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्युत कनेक्शन के संबंध में चर्चा करते हुए जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि कनेक्शन के लिए फाइल लगाने का कार्य 7 दिवस में पूर्ण कर लें एवं जो डिमाण्ड नोट विद्युत विभाग द्वारा दिया जाता है उसके अनुरूप पत्रावली जमा करवाने की कार्यवाही करेे। किराए में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों के भवन निर्माण की कार्यवाही शीघ्र करें। इसके अलावा उन्होंने इन्दिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना, चिरंजीवी बीमा योजना, पोषण अभियान, अम्मा कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
कलक्टर ने चिरंजीवी बीमा योजना के अन्तर्गत योजना के लाभों की जानकारी देते हुए अधिकाधिक लाभार्थियों को पंजीकृत कराने हेतु ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये। अम्मा कार्यक्रम के अन्तर्गत अधिक से अधिक स्क्रीनिंग करने, चिन्हित कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों को एमटीसी रेफर कराने हेतु पाबंद किया। भारत सरकार द्वारा संचालित पोषण ट्रैकर एप्प पर लाभार्थियों का पंजीकरण कराने के तथा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना र्में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण पात्रजनों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में एसीईओ विनय पाठक सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। महिला एवं बाल विकास उपनिदेशक पंकज कुमार ने विभागीय योजनाओं की प्रगति के बारे में सदन को अवगत कराया।
जिला पोषण अभिसरण योजना समिति की बैठक सम्पन्न
