चेतन के चित्रों की प्रदर्शनी का जेकेके में होगा उद्घाटन

जयपुर/उदयपुर, 11 अक्टूबर। प्रदेश के सुप्रसिद्ध चित्रकार उदयपुर निवासी चेतन औदिच्य के चित्रों की पांच दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन बुधवार को जवाहर कला केन्द्र की सुकृति कला दीर्घा में होगा। ग्रास रूट मीडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी में औदिच्य की कॉस्मिक फोर्स, वैनायिकी, महागीता और रति श्रृंखला के चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे।
ग्रास रूट मीडिया फाउंडेशन के प्रमोद शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ कलाकार हिम्मत शाह एवं वरिष्ठ पत्रकार यशवंत व्यास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। देश के जाने माने साहित्यकार और चिंतक विनोद शाही, दिल्ली के प्रसिद्ध कलाकार सुमन कुमार सिंह, कला लेखक भुवनेश्वर भास्कर, लखनऊ के प्रसिद्ध कलाकार भूपेन्द्र अस्थाना, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी टीकम चंद बोहरा ‘अनजाना’, जेकेके की अतिरिक्त महानिदेशक प्रियंका जोधावत, कला समीक्षक डॉ राजेश कुमार व्यास उद्घाटन अवसर पर उपस्थित रहेंगे। बुधवार से रविवार तक चलने वाली प्रदर्शनी में प्रवेश निशुल्क रहेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!