ग्राम पंचायत थाणा में सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा संपन्न

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
खेरवाड़ा,पंचायत समिति नयागांव के ग्राम पंचायत थाणा में शुक्रवार को ग्राम सभा की अध्यक्षता प्रशासक कमला देवी गरासिया ने की। ग्राम सभा में सामाजिक लेखा परीक्षा जवाब देही एवं पारदर्शिता सोसायटी ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के ब्लॉक संसाधन व्यक्ति बीआरपी चंदू लाल मेघवाल ने महानरेगा के तहत किए गए वित्तीय वर्ष 2024-25 के पिछले छह महीने दौरान ग्राम पंचायत थाणा द्वारा कराए गए महानरेगा कार्यों के कार्य स्थल का भौतिक सत्यापन, रिकॉर्ड संधारण, कार्यों से जुड़े दस्तावेज, पत्रावली का सत्यापन किया गया और एवं रिपोर्ट को ग्राम सभा में ग्रामीणों के समक्ष पढ़कर सुनाई जिस पर उपस्थित ग्रामीणों के बीच चर्चा हुई। महानरेगा मजदूरों से जुड़े कार्य व हक, अधिकार, कार्यस्थल पर सुविधाओं सहित पूरा काम पूरा दाम के रूप में महानरेगा एक्ट के प्रावधानों के अनुसार समय पर श्रमिकों को रोजगार अधिक उपलब्ध करवाने पात्र व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने व श्रमिकों से जुड़ी समस्या के बारे में समय पर समाधान के सुझाव दिए। इस दौरान ग्राम पंचायत थाणा प्रशासक कमला देवी गरासिया, समाज सेवी देवी सिंह गरासिया, ग्राम विकास अधिकारी सुनीता कुमारी अहारी, पटवारी ङायालाल मीणा, पशुधन निरीक्षक नरेन्द्र कुमार मीणा, एलङीसी जयंती लाल अहारी, वार्ङपंच नारायण लाल मेघवाल,कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर बहादूर मीणा, एनएम इन्द्रा गरासिया, गीता कुमारी, थाणा लेम्पस व्यवस्थापक जगदीश रावल, लेम्पस सहायक मनीष मेघवाल, ऑगन वाङी कार्यकर्ता कल्पना, नीरू, ललिता, रोजगार सहायक दिनेश लबाना, समाजसेवी रणजीत भणात,वीआरपी रमिला देवी, सीता देवी, रंजना देवी, मंशा देवी सहित ग्राम पंचायत थाणा के ग्रामीणों की उपस्थिति रही
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!