कलक्टर ने किया जैविक खेती के पोस्टर का विमोचन

बेहतर स्वास्थ्य के लिए जैविक खेती को बढ़ावा देने की जरूरत- जिला कलक्टर
उदयपुर 21 सितंबर। अंतरराष्ट्रीय जैविक दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को ग्रामीण मदद काशी फाउंडेशन के किसान संगठन भारतीय किसान जैविक उत्पादक संघ के पोस्टर का विमोचन जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने किया। कलक्टर मीणा ने विश्व जैविक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए वांछित सहायता प्रदान की जा रही है जिससे लोगों को शुद्ध खानपान के साथ उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रह सके। उन्होंने जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए उत्पादक संघ के प्रयासों की सराहना की और इस दिशा में समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया।
ग्रामीण मदद काशी फाउंडेशन के डॉ संदीप पाटीदार ने बताया कि संघ का उद्देश्य किसानों को सभी प्रकार की कृषि सुविधा, कृषि साक्षरता प्रदान करना, आधुनिक कृषि जैविक खेती, औषधीय खेती, बागवानी खेती, किसान समूह बनाकर उत्पादन संघ का निर्माण करने के साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनुदान एवं वित्तीय सहायता की सही जानकारी किसानों तक पहुँचाना है वहीं मृदा को स्वस्थ बनाना, स्वयं जैविक खाद का निर्माण करना, पर्यावरण के अनुकूल प्रदूषण मुक्त वातावरण उत्पाद का निर्माण करना, गौमाता के गोबर एवं गौ मूत्र से बने उत्पाद, गौ संरक्षण, वर्मीकम्पोस्ट, ड्रिप सिंचाई, कम पानी वाली फ़सल, पर्यावरण प्रकृति के अनुकूल, जंगल स्थापित करना आदि है। इस अवसर पर फाउंडेशन की सरोज पटेल, डॉ. दिग्विजय सिंह  राठौड़ व निमिका राठौड़ ने कलक्टर का स्वागत किया और संस्थान की गतिविधियों के बारे में बताया ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!