30 साल के पौधे साईकस रेवोलुटा को रोप कर जैव विविधता संवर्धन का दिया संदेश
उदयपुर, 16 सितंबर। ओजोन परत संरक्षण दिवस के मौके पर वन विभाग में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) के पद से सेवानिवृत्त उदयपुर के वरिष्ठ वन अधिकारी एस.के.वर्मा ने एक अनूठी पहल करते हुए वन विभाग को अपने हाथों से 30 साल पहले तैयार किए गए साईकल रेवालुटा पौधे को सौंपकर जैव विविधता संवर्धन का संदेश दिया है।
वयोवृद्ध वर्मा ने खुद मेवाड़ जैव विविधता पार्क पहुंच कर तीस साल पुराने इस पौधे को अपने घर के गमले से निकलवाकर पौधरोपण करवाया और कहा कि इस प्रकार की पहल से ही मेवाड़ में जैव विविधता संरक्षण व संवर्धन का राज्य सरकार का सपना साकार होगा।
इस मौके पर सीसीएफ आरके सिंह, वन संरक्षक आरके जैन, एसीएफ डी.के.तिवारी और वन सुरक्षा समिति के सदस्य मौजूद थे।
ओजोन परत संरक्षण दिवस पर वन अधिकारी की पहल
