‘एक शाम माॅ कालका माता के नाम’’ देर रात तक चली भजन संध्याॅ

माता के भजनों पर झुमें भक्तगण
भजन गायक महेन्द्र सिंह राठौड़ ने मातारानी के भजनो की दी प्रस्तुतिया
थाने विनती करा बारम्बार  भवानी म्हारी अरज सुनो………
चैसठ जोगणी रे – देविरे देवर रम जाय………..
झांकियो के साथ गाये भजन
उदयपुर 02 अक्टुबर / कालका माता मित्र मंडल की ओर से गणेश नगर स्थित कालकामाता मंदिर में आयोजित दसवी विशाल भजन संध्या ‘‘एक शाम माॅ कालका माता के नाम’’ में पाली के भजन गायक महेन्द्र सिंह एण्ड पार्टी के कलाकारों देर रात तक चली भजन संध्या में माताजी, गणेश, रामदेव, हनुमान, शिव महिमा के झांकियो के साथ भजन गाये और उपस्थित भक्तगण झुम उठे। मंदिर पुजारी देवेन्द्र गौड़, मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, सीएमएचओ शंकर बामनिया, भंवर सिंह राव, रायॅल इंस्टीट्यूट के गिरधारी लाली कुमावत, सक्सेस पाईंट के दिलिप यादव, कल्याण सिंह राव, भरत आमेटा, मनोहर चांगवाल, घनश्याम माली,  पार्षद मनोहर चैधरी, गौरव प्रताप सिंह,   ने माॅ कालिका के सम्मुख दीप प्रज्जवलन व आरती कर भजन संध्याॅ का शुभारंभ किया। भजन संध्या की शुरूआत गजानंद वंदना महाराज गजानंद आओ म्हारी सभा में रंग बरसाओ …. गुरू वंदना वारी जाउ रे सतगुरू आया म्हारे द्वार…. से शुरू की। आओ माताजी म्हारे पामणा, कालो की काल भवानी महाकाली कलकत्ती वाली, ‘‘ठुमक – ठुमक ने चाले भवानी ले हाथा में तलवार जगदम्बा’’ ,  ‘‘थाने विनती करा बारम्बार  भवानी म्हारी अरज सुनो – थाने लुण’’, लुण लागा पांव जग   दम्बा म्हारी अरज सुनो, थारो साचो है दरबार मैं तो आया झोली मांग अरे भर दे भक्ता रा भण्डार भवानी आया थारे द्वार, चैसठ जोगणी रे – देविरे देवर रम जाये माॅ भवानी, लाल लगोट बजरंग बालाजी, के भजन गा उपस्थित भक्तगण मंत्रमुग्ध हो गये। मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं भक्तों के लिए पुरी रात प्रसाद का वितरण किया।
अष्टमी पूजन सोमवार को:-
गणेश नगर स्थित कालका माता मंदिर में सोमवार को अष्टमी पुजन एवं रात्रि जागरण का आयोजन किया जायेगा।  मंदिर पुजारी देवेन्द्र गौड़ ने बताया कि माता रानी का विशेष श्रृंगार किया जायेगा। प्रथम आरती सायं 07 बजे, द्वितीय आरती रात्रि 11.00 बजे व माताजी की आगल रात्रि 12.00 होगी। रात भर भक्तों के लिए लंगर एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई है।  ज्वारा विसर्जन मंगलवार को प्रातः 9.30 बजे किया जायेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!