सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में यूथ फेस्टिवल एस एम सी कनेक्ट का आयोजन

उदयपुर। सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल उदयपुर में पहली बार यूथ फेस्टिवल एस. एम. सी. कनेक्ट का आयोजन किया गया। यह एक विशेष यूथ फेस्टिवल है, जिसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं को करियर मार्गदर्शन के साथ-साथ सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने की प्रेरणा देना है।
इस फेस्टिवल में विद्यालय के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया, सेक्रेटरी श्रीमती रीना सोजतिया, निदेशिका साक्षी सोजतिया, द्रस्टी डॉ. धुव सोजतिया व नेहल सोजतिया, एसएससी कनेक्ट के फाउंडर दक्ष काला व एडवाइजर शुभा गोविल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भारत के जाने-माने उद्यमी व टेडेक्स स्पीकर अर्पित शर्मा, एंटरप्रेन्योर जेग चीमा, इन्फ्लुएंसर एंड सिंगर आर. जे. छवि और स्टैंड-अप कॉमेडियन श्लोक ओझा आदि ने शिरकत की तथा अपने जीवन के संघर्ष, सफलता की यात्रा और इनसे जुड़े अनुभव बच्चों के साथ साझा किए और बताया कि उन्होंने अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए उन्हें किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में मनोरंजक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गई जिसमें जयपुर से आए बैंड ग्रुप स्वरा ने संगीत की जबरदस्त प्रस्तुतियां दी, जिसने इसे एक यादगार अनुभव बना दिया। आयोजकों का कहना है कि यह अवसर अभिभावकों और बच्चों दोनों के लिए बेहद खास रहा।
विद्यालय के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सही करियर चुनने में मदद करना है, चाहे उनका लक्ष्य एक अच्छी नौकरी पाना हो या खुद का स्टार्टअप शुरू कर दूसरों को रोजगार देना। यह फेस्टिवल निश्चित रूप से बच्चों को भविष्य की दिशा तय करने एवं उनका पथ प्रदर्शन करने में सहायक सिद्ध होगा।
निदेशिका साक्षी सोजतिया ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि अभिभावकों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि बालकों के पथ प्रदर्शन के लिए भविष्य में भी सोजतिया ग्रुप इस प्रकार के आयोजन करता रहेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!