उदयपुर , 7 फरवरी , विद्या भवन पॉलिटेक्निक की एल्यूमनाई एसोसिएशन, पूर्व विद्यार्थी संस्था की ओर से आयोजित कार्यकारिणी बैठक में पॉलिटेक्निक के प्राचार्य तथा पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार की विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति के सदस्य डॉ. अनिल मेहता का आइवा जल निर्मलता पुरस्कार प्राप्त होने पर अभिनंदन किया गया।
पूर्व विद्यार्थी सभा के अध्यक्ष जय प्रकाश श्रीमाली के नेतृत्व में उपाध्यक्ष , बी एल मंत्री एसोसिएट्स के निदेशक अशोक जैन, प्रदूषण नियंत्रण मंडल के पूर्व वरिष्ठ अभियंता नवीन व्यास , राजस्थान स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के पूर्व परियोजना निदेशक बसंत दक, आर यू आई डी पी के अधिशाषी अभियंता महेंद्र समदानी, सिविल अभियंता यशवंत त्रिवेदी सहित उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों ने डॉ. मेहता के जल प्रबंधन , झील, नदी संरक्षण के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की।
महासचिव जय शर्मा ने बताया कि बैठक में मातृ संस्था विद्या भवन पॉलिटेक्निक कॉलेज की प्रगति को लेकर विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए गए। संस्था के इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा एकेडमिक विकास के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
