विज्ञान समिति, अशोक नगर उदयपुर में स्वस्थ जीवन के सात वैदिक सूत्र विषय पर विशेष सत्र आयोजित

उदयपुर में विज्ञान समिति, अशोक नगर द्वारा प्रातः 11 से 12 बजे तक  “7 फ़ाउंडेशंस ऑफ़ हेल्दी लिविंग – साइंस ऑफ़ वैदिक विज़डम” विषय पर एक विशेष स्वास्थ्य सत्र का सफल आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की मुख्य वक्ता डॉ. एन. सी. जैन (सेवानिवृत्त IFS, पूर्व PCCF राजस्थान एवं ‘समाग्रम’—समग्र ईको-वेलनेस आंदोलन के संस्थापक) ने अपने 40 वर्षों के अनुभव साझा करते हुए वैदिक ज्ञान और प्राकृतिक जीवनशैली पर आधारित सात सिद्धांतों को अपनाकर पूर्ण स्वास्थ्य सरलता से प्राप्त करने के सूत्र समझाए।
कार्यक्रम में डॉ. चेतन दाधीच (नेचुरोपैथ एवं वेलनेस विशेषज्ञ) भी उपस्थित थे, जिन्होंने समग्र स्वास्थ्य, योग-नैचुरोपैथी तथा प्राण ऊर्जा संतुलन पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस विशेष सत्र में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य जीवन शैली को अंगीकार करने का संकल्प लिया । प्रो. महीप भटनागर, डॉ. आर. के. गर्ग, के. एल. कोठारी, मुनीश गोयल, के एल तोतावत सहित अनेक प्रतिष्ठित विद्वानों और गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम को गौरवान्वित किया।
आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष घोषणा :
कार्यक्रम के दौरान यह भी घोषणा की गई कि हार्टफुलनेस संस्थान द्वारा 21 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक ध्यान का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मौके पर ही निःशुल्क पंजीकरण कराया गया। संस्थान ने आम लोगों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक सांध्यकालीन निःशुल्क ध्यान सत्रों में जुड़कर अपने मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करें और इस आध्यात्मिक पहल का हिस्सा बनें। इच्छुक व्यक्तियों को समय पर पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!