उदयपुर, 7 अप्रेल। सर्वेश्वर महादेव मंदिर,डोरे नगर,सेक्टर 3 में श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर पाटोत्सव के उपलक्ष्य में श्री राम कथा का आयोजन 8 अप्रैल बुधवार से प्रारंभ होकर 14 अप्रैल तक होगा । संगीतमय कथा का वाचन पुष्कर दास महाराज करेंगे। संयोजक विठ्ठल वैष्णव ने बताया 8 अप्रैल को दोपहर 3 बजे सर्वेश्वर महादेव मंदिर से पोथी एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी जो पूरे डोरे नगर में होती हुई कथा स्थल तक पहुंचेगी। सभी महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर कलश धारण करेगी। पुरुष भजन कीर्तन के साथ यात्रा में सम्मिलित होंगे। रामकथा प्रतिदिन सांय 3.30 बजे से 6.30 बजे तक होगी।
डोरे नगर में रामकथा 8 अप्रैल बुधवार से, पुष्कर दास महाराज करेंगे कथा का वाचन
