युवाओं तक मतदान का संदेश पहुंचाने में निभाएं सक्रिय भूमिकाः जिला निर्वाचन अधिकारी

– सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स की बैठक
– स्मार्ट सिटी-स्मार्ट वोटर्स कैम्पेन के तहत होगी ऑनलाइन क्वीज व स्लोगन प्रतियोगिता
– विजेताओं को मिलेगा कलक्टर के साथ कॉफी पीने का मौका
उदयपुर, 18 अप्रैल। लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव लोकसभा आम चुनाव- 2024 में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नित नए नवाचार किए जा रहे हैं। उदयपुर जिले में सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए जिले के प्रमुख सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स की बैठक गुरूवार को कलक्टेªट मिनी सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
प्रारंभ में सोशल मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी डीओआईटी संयुक्त निदेशक सुश्री शीतल अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया हैण्डल्स पर चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। पूर्व बैठक में लिए निर्णय अनुसार सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स की ओर से मिल रहे सहयोग को रेखांकित किया। उन्होंने क्वीज, स्लोगन, रिल्स, मिम्स आदि के बारे में आमजन तक मतदान का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी पोसवाल ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया कम्यूनिकेशन का सशक्त प्लेटफार्म बन चुका है। विशेष कर युवा वर्ग इससे जुड़ा है। ऐसे में राष्ट्रीय महत्व के विषयों में सकारात्मक जानकारी आमजन तक पहुंचाने औन जनजागरण में सोशल मीडिया की महती भूमिका हैै। साथ ही सभी इंफ्लूएंसर्स से आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के तहत होने वाले मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने मंे सहयोग की अपील की। बैठक में शामिल इंफ्लूएंसर्स ने अपनी ओर से किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराते हुए आगामी दिनों में और अधिक सक्रियता के साथ मतदाता जागरूकता गतिविधियों में जुड़ने का भरोसा दिलाया।
एनआईसी के वरिष्ठ तकनीकी निदेशक डॉ मजहर हुसैन ने निर्वाचन आयोग के विभिन्न एप की जानकारी देते हुए उन्हें प्रमोट करने की अपील की। सोशल मीडिया प्रकोष्ठ सहप्रभारी विनय सोमपुरा ने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैण्डल्स की रीच बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक में संजित चौहान, संदीप राठौड़, प्रणय त्रिपाठी, गगन शर्मा, दिग्विजयसिंह, ंअभयसिंह भाटी, मनीष कोठारी, आरजे अंशुमान, रितिका कालरा, विप्लव सुथार, आरजे काव्य, भव्या कुमावत, डीओआईटी के विमलेशकुमार आदि उपस्थित रहे।
क्वीज व स्लोगन प्रतियोगिता
जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में उदयपुर जिले में मतदाताओं विशेष कर युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से स्मार्ट सिटी-स्मार्ट वोटर्स कैम्पेन शुरू किया गया है। प्रभारी अधिकारी सुश्री शीतल अग्रवाल ने बताया कि कैम्पेन के तहत ऑनलाइन क्वीज व स्लोगन प्रतियोगिता होगी। इसमें आमजन मोबाइल पर लिंक के माध्यम से जुड़ सकेंगे। क्वीज कॉम्पीटिशन में उन्हें निर्वाचन से जुड़े कुछ आसान सवालों के जवाब देने होंगे। इसी प्रकार स्लोगन राइटिंग कॉपीटिशन में मतदान से जुड़े स्लोगन लिखने होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही विजेताओं को कॉफी विथ कलेक्टर कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!