उदयपुर, 22 जुलाई। महेश सेवा संस्थान, चित्रकूट नगर, उदयपुर के चार वर्षीय चुनाव रविवार को सम्पन्न हुए। इसमें 12 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव हुआ।
चुनाव अधिकारी सुरेश न्याती ने बताया कि चुनाव में कुल 19 प्रत्याशी थे। उनमें से 12 प्रत्याशी बहुमत के आधार पर विजयी घोषित हुए। चुने गए प्रत्याशियों में राधेश्याम तोषनीवाल,
नारायण लाल असावा, गोविंद लाल लावटी, भगवती लाल धुप्पड़, ललित प्रसाद माहेश्वरी, रामबाबू खटोड़, राजेश राठी, संजय मालीवाल, लक्ष्मीकांत मूंदड़ा, जितेंद्र ईनाणी, राकेश काबरा, हितेश भदादा शामिल हैं।
