महावीर जयंती महोत्सव : बीजेएस यूथ विंग द्वारा फूड ड्राइव के तहत एक साथ पांच जगह भोजन करवाया

– महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का छठा दिवस सेवा कार्य को समर्पित
– श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव में आयोजनों की श्रृंखला का छठा दिन

उदयपुर 17 मार्च। सकल जैन समाज उदयपुर की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में  श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के आयोजनों की श्रृंखला में छ:ठे दिन मंगलवार को एक साथ पांच स्थानों पर निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया गया।
महावीर जैन परिषद के मुख्य संयोजक एवं सकज जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने बताया कि बीजेएस यूथ विंग के युवा साथियों द्वारा अपनी पॉकेट मनी में से बचत करके पिछले 21 महीनों से लगातार हर माह इस तरह की फूड ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। उसी श्रृंखला में महावीर जयंती के अवसर पर पहली बार एक दिन में एक साथ पांच अलग-अलग स्थानों पर निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाया गया।
भारतीय जैन संघटना उदयपुर के अध्यक्ष दीपक सिंघवी एवं युथ विंग के अध्यक्ष भाविक पोखरना ने बताया कि महावीर जैन परिषद उदयपुर के तत्वावधान में भारतीय जैन संघटना युथ विंग द्वारा आयोजित सेवा कार्य के तहत संजीवनी दिव्यांग छात्रावास सेक्टर 6 में लोकेश डांगी लविश डांगी के सहयोग से सेवा कार्य किया गया। अपना घर आश्रम बेदला में नितेश महात्मा- लवनीश महात्मा के सहयोग से भोजन कराया गया। तारा संस्थान सेक्टर 14 में  संदीप कावडिय़ा- हितार्थ कावडिय़ा की ओर से सेवा कार्य किया गया। इसमें जय चौधरी, यश परमार, भाविन कच्छारा सर्वेश जैन, हितार्थ कावडिय़ा, मनन कोठारी, रक्षित गोखरू, वत्सल मारू, परम दशरड़ा, यशवीर सोनी, लक्ष्य सोनी, ऋषि जैन का विशेष सहयोग रहा।
युथ विंग के कार्यकारी अध्यक्ष आयुष वक्तावत व महामंत्री भाविन कच्छारा ने बताया कि आशाधाम आश्रम मल्लातलाई में चंदनमल जारोली- दिलीप जारोली की ओर से सेवा कार्य किया गया तथा प्रज्ञा चक्षु अंध विद्यालय, मल्लातलाई में मुकेश कच्छारा- भाविन कच्छारा की ओर से में जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया। इस दौरान पांचों सहयोगी का मेवाड़ी परम्परा से उपरणा ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।  भोजन वितरण कार्यक्रम में भाविक पोखरना, आयुष वक्तावत, वैभव जारोली, निमित लोढ़ा, निलय जैन, काव्य पोखरना, रौनक दक, रौनक पितलिया, यश कोठारी, चिराग करणपुरिया, कृति जैन, श्रेया दशोरा, लविश डांगी, लवनीश महात्मा, दीपक सिंघव, महेंद्र तलेसरा सहित युथ विंग के सभी सदस्य मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!