भाजपा स्थापना दिवस पर बड़गाँव मंडल में लाभार्थियों का सम्मान महिलाओं की रही विशेष भागीदारी

उदयपुर. भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में शनिवार को शहर भाजपा उदयपुर के बड़गाँव मंडल की ओर से ग्राम पंचायत वाटी में लाभार्थी सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। बड़गांव मंडल अध्यक्ष मोहन पटेल और समाज सेवी बंसीलाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित  लाभार्थियों का भाजपा बड़गांव मंडल द्वारा सम्मान किया गया। जिसमें महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि इस अवसर पर लाभार्थियों ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अपने जीवन स्तर में आए सकारात्मक बदलाव के लिए देश के प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि योजनाओं ने उनके जीवन को अधिक सरल सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाया है।
कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी और भाजपा नेता बंसीलाल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है। इन योजनाओं के प्रभाव से ग्रामीणों का जीवन स्तर सुधरा है और विकास की नई राहें खुली हैं।
कार्यक्रम में बड़गाँव मंडल अध्यक्ष मोहन पटेल महामंत्री रतन गांछा उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार की योजनाओं एवं पार्टी की रीति नीति पर विस्तार से प्रकाश डाला और उपस्थित जनों को योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान क्षेत्र के नान सिंह बद्रीलाल नरेश लोकेश सालवी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!