उदयपुर। माँजी मंदिर एवं घाट परिसर पर देवस्थान विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदार की मिली भगत से धार्मिक आस्था के केंद्र पर विदेशी पर्यटकों को शराब परोसी गयी, जिससे मंदिर अपवित्र हुआ, मंदिर मर्यादा खंडित हुई है, सनातनी हिंदू समाज/धर्मावलंबियों में भारी आक्रोश है।
दिनांक 27-2-2024, मंगलवार, सायंकाल 5 बजे, सनातन धर्म/संस्कृति की मान्यताओं को मानते हुए माँजी मंदिर, प्रांगण एवं घाट को गंगाजल/ पंचामत से शुद्धिकरण करने के बाद हवन किया गया।
हवन पूर्ण होने के बाद 07:00 बजे (95 वी सामूहिक हनुमान चालीसा) का पाठ सभी सनातनी भक्तो द्वारा किया गया। माँजी मंदिर पर शराब सेवन कर मंदिर की पवित्रता को भग करने के दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने हेतु दिनांक 28-2-2024 को जिला कलेक्टर महोदय उदयपुर को माँजी मंदिर बचाओ संघर्ष समिति एवं विश्व हिंदू परिषद, उदयपुर महानगर व अन्य धार्मिक संगठनों द्वारा ज्ञापन दिया जाएगा।
