ब्रह्ममुहूर्त रुद्राभिषेक से महाआरती तक, भक्ति में डूबा रहा गुप्तेश्वर धाम

परम पूज्य ब्रह्मलीन महंत श्री 1008 श्री बृज बिहारी वन जी महाराज की पावन तपोस्थली उदयपुर का अमरनाथ श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि महोत्सव पर दर्शन शनिवार रात्रि से ही शुरू हो गए महंत श्री तन्मय वन महाराज ने बताया महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह ब्रह्ममुहुर्त मैं रुद्राभिषेक के बाद 7:15 बजे आरती की गई आरती के बाद दिन भर में हजारों श्रद्धालुओं ने महादेव के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया , देर रात्रि तक हर हर बम बम महादेव के जयकारों के साथ भक्तों की कतारें लगी रही , दर्शन के साथ साथ भक्तों ने भजनों का भी खूब आनंद लिया शाम 6:15 बजे आरती के बाद लगभग 8:00 बजे से रात्रि में चारों प्रहर की पूजा आरंभ हुई  जिसमें अभिषेक और आरती का क्रम प्रथम आरती 9:15 बजे दूसरी आरती 12:15 बजे तीसरी आरती 2:15 बजे चौथी आरती 4:15 बजे हुई तथा महाआरती 6:15 बजे की गई इसी के साथ पूरी रात्रि भजन और सत्संग का भी खूब माहौल रहा , भक्तों की सुविधा और सेवा के लिए सभी शिष्य दिन–रात व्यवस्था में लगे रहे प्रशासन (पुलिस जाब्ता) के सहयोग के साथ महाशिवरात्रि पर्व निर्विघ्न शान्ति पूर्वक संपन्न हुआ श्री गुप्तेश्वर महादेव का अर्चन–पूजन निरंजनी अखाड़े की परंपरानुसार विधिवत् महंत श्री तन्मय वन महाराज के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!