केंद्रीय बजट और महिला सशक्तिकरण को समर्पित भव्य महिला सम्मेलन 13 फरवरी को

उदयपुर।। केंद्रीय बजट और महिला सशक्तिकरण  के उद्देश्य से 13 फरवरी 2026 को भव्य महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ का गरिमामयी आगमन होगा जिनका भव्य स्वागत किया जाएगा। सम्मेलन में प्रबुद्ध महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रहेगी, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं भाग लेंगी। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय बजट और महिलाओं के सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण पर विचार-विमर्श किया जाएगा तथा संगठन की भावी कार्ययोजना पर चर्चा होगी।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि सम्मेलन संबंधित तैयारी बैठक रखी गई इस अवसर पर विशेष रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अलका मुंदडा भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी सुनीता मांडावत डॉ. किरण जैन रजनी डांगी किरण तातेड़ सुषमा कुमावत  विजयलक्ष्मी कुमावत खुशबू मालवीय महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता जोशी महामंत्री सोनिका जैन उपस्थित रहेंगी।
आयोजकों ने अधिक से अधिक महिलाओं से इस सम्मेलन में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!