उदयपुर| नि:संतानता उपचार और महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में 2016 से सेवारत *नारायणी हॉस्पिटल एंड आईवीएफ सेंटर* का नवीन, अत्याधुनिक और विशाल परिसर में भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता तेंदुलवाडकर (अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया – FOGSI),
विशिष्ट अतिथियों डॉ. विनीत मिश्रा, निदेशक, एडवांस गायनेकोलॉजी व फर्टिलिटी डिपार्टमेंट, अपोलो हॉस्पिटल, अहमदाबाद,डॉ. आनंद गुप्ता, अध्यक्ष, IMA उदयपुर, डॉ. प्रकाश जैन, अध्यक्ष, UOGS उदयपुर ने फीता काटकर किया।
मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता तेंदुलवाडकर ने इस अवसर पर कहा कि नारायणी हॉस्पिटल एंड आईवीएफ सेंटर जैसी संस्थाएं आज के समय की आवश्यकता हैं, जहां महिला स्वास्थ्य और प्रजनन संबंधी समस्याओं का समग्र और सरल समाधान उपलब्ध कराया जा रहा है। गौरव की बात है कि इस तरह का सेंटर उदयपुर जैसे शहर में आधुनिक तकनीकों और मानवता की सेवा के साथ कार्यरत है।
डॉ. विनीत मिश्रा (निदेशक, अपोलो हॉस्पिटल अहमदाबाद) ने कहा कि पर्यटन नगरी उदयपुर में रियायती दरों में इतनी शानदार सुविधाओं से युक्त आईवीएफ और महिला स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन एक बड़ी उपलब्धि है। नारायणी हॉस्पिटल न केवल तकनीकी दृष्टि से समृद्ध है, बल्कि यह भावनात्मक और नैतिक दृष्टिकोण से भी रोगियों के हित में समर्पित दिखाई देता है।
डॉ. आनंद गुप्ता (अध्यक्ष, IMA उदयपुर) ने बधाई देते हुए कहा कि नारायणी हॉस्पिटल ने अब तक महिला स्वास्थ्य और नि:संतानता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। नए परिसर के साथ यह सेवा और गुणवत्ता के नए आयाम स्थापित करेगा।
डॉ. प्रकाश जैन (अध्यक्ष, UOGS उदयपुर) ने कहा कि यह हॉस्पिटल आधुनिक तकनीकों, प्रशिक्षित स्टाफ और समर्पित नेतृत्व का बेहतरीन उदाहरण है। नारायणी हॉस्पिटल महिला स्वास्थ्य से जुड़ी हर आवश्यक सेवा को एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाने का प्रयास चिकित्सा क्षेत्र में एक सराहनीय कदम है।
डॉ. प्रदीप बंदवाल, डायरेक्टर नारायणी हॉस्पिटल ने बताया कि संस्थान 2016 से महिला स्वास्थ्य एवं नि:संतानता उपचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहा है। अब नए परिसर में अत्याधुनिक तकनीक, उन्नत IVF लैब, एंडोस्कोपिक सर्जरी, NDVH ऑपरेशन, प्रसव सुविधा, और 25-बेड वाला ऑक्सीजन युक्त वार्ड उपलब्ध होगा।
डायरेक्टर व एम्ब्रियोलॉजिस्ट निर्मला बंदवाल ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य है कि दक्षिण राजस्थान के लोगों को विश्वस्तरीय नि:संतानता व प्रसूति सेवाएं किफायती दरों में उपलब्ध कराई जाएं। यहां महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों की प्रजनन समस्याओं का भी विशेषज्ञ उपचार होगा।
डॉ. बंदवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए, और नारायणी हॉस्पिटल इसी संकल्प के साथ कार्य कर रहा है।”