डूंगरपुर, 1फरवरी/जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बेणेश्वर मेले में शनिवार को सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न भागों से पहुंचे लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने धाम को लोक संस्कृति में रंग दिया, जिस पर संगीत प्रेमी झूम उठे।
पर्यटन अधिकारी सहायक निदेशक जितेंद्र सिंह माली ने बताया कि कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के कलाकार
जस्सु खां जैसलमेर
चरी, घुमर नृत्य,
गौतम परमार बाड़मेर द्वारा भवाई नृत्य, धर्मेंद्र पुरोहित चूरू द्वारा बांसुरी वादन,
लीला देवी जोधपुर द्वारा कालबेलिया नृत्य,
नारायण डामोर बांसवाड़ा द्वारा रंगली गंगली नृत्य, पश्चिम क्षेत्र साँस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के कलाकार दिलीप मोये गुजरात द्वारा डांगी नृत्य, शबिर सिद्धि गुजरात द्वारा सिद्धि धमाल,
अनिल भीमराव महाराष्ट्र द्वारा धनगरी गाजा नृत्य की प्रस्तुति दी गई वहीं फिरोज दौसा द्वारा
बहुरूपिया की प्रस्तुति दी गई। गौतम परमार द्वारा भवाई नृत्य की बहुत ही आकर्षक प्रस्तुति दी गई।
इस दौरान तहसीलदार साबला योगेंद्र वैष्णव, पर्यटन अधिकारी सहायक निदेशक जितेंद्र सिंह माली, समाजसेवी बलवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहें।
बेणेश्वर मेले में सांस्कृतिक संध्या के दौरान लोक नृत्यों ने बिखेरा रंग
