संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओं का त्वरित निस्तारण करें जिला कलक्टर

डूंगरपुर, 16 फरवरी। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिला परिषद के ईडीपी सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जिला परिषद के ईडीपी सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में जल संसाधन विभाग की समीक्षा के दौरान विभाग के अधिकारी ने पेयजल सप्लाई, खराब हेडपंप सही करने, टेंडर प्रक्रिया शुरू करने तथा  हेडपंप मरम्मत के लिए कार्मिक नियुक्त की जानकारी दी । इस दौरान जिला कलक्टर ने समय पर कार्य करने के लिए टीम बनाने एवं लक्ष्य निर्धारित कर समय पर कार्य  में त्वरित प्रगति लाने के निर्देश दिए।
विद्युत विभाग के अधिकारी ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में समय पर विद्युत सप्लाई करने, पीएम सूर्य घर बिजली कनेक्शन, कृषि के कनेक्शन की जानकारी दी।
शिक्षा विभाग के अंतर्गत पालनहार योजना, एमडीएम, योजनाओं में रैंकिंग व उनकी प्रगति की जानकारी लेकर रैंकिंग सुधारने के निर्देश दिए ।
कृषि विभाग के अधिकारी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा पॉलिसी वितरण डीबीटी स्कीम की प्रगति की जानकारी दी । इस दौरान जिला कलक्टर ने लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने की निर्देश दिए।
उन्होंने जल संसाधन विभाग से नहरों के जर्जर होने की स्थिति की जानकारी ली तथा नहरों के मरम्मत के लिए के प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए ।
पशुपालन विभाग के अधिकारी ने लैब की स्थिति सही कर सैंपलिंग शुरू करने तथा लेब मशीनों के संचालन करने की जानकारी दी, जिस पर जिला कलक्टर ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
महिला अधिकारिता विभाग के अधिकारी ने लाडो प्रोत्साहन योजना, उड़ान योजना की जानकारी दी। उन्होंने जल संरक्षण विभाग, उद्योग विभाग, को – ऑपरेटिव की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए, रसद विभाग की समीक्षा के दौरान गिव अप अभियान की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी ने पेंशन सत्यापन, पालनहार योजना की जानकारी दी जिस दौरान जिला कलक्टर ने पालनहार में शेष सत्यापन को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश।
उन्होंने संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभागीय अधिकारी मॉनिटरिंग कर समय पर निस्तारण करें । साथ ही ई-फाईल, ई-डाक पेंडेंसी भी तत्काल निस्तारण करने की निर्देश दिए।

इस अवसर पर बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चंद्र धाकड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!