झुंझुनू पुलिस का बड़ा प्रहार: रोहित गोदारा गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, कॉलेज संचालक से मांगी थी ₹2 करोड़ की फिरौती

जयपुर 3 फरवरी। जिला पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में पिलानी थाना पुलिस ने रंगदारी और दहशत फैलाने वाले अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है, जिसने पिलानी के एक कॉलेज संचालक को जान से मारने की धमकी देकर ₹2 करोड़ की फिरौती मांगी थी।

 

एसपी उपाध्याय ने बताया कि 27 सितंबर 2025 परिवादी संजीव कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसको विदेशी नंबरों से लगातार आ रहे कॉल उठाने पर सामने वाले ने खुद को रोहित गोदारा ग्रुप का सदस्य बताया और वॉइस रिकॉर्डिंग भेजकर धमकाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पिलानी थानाधिकारी चन्द्रभान के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और गैंग के संदिग्ध सदस्यों से कड़ी पूछताछ के बाद घटना का पर्दाफाश किया। पुलिस ने आरोपी विकास उर्फ दुबे धानक (21) निवासी डिंगली थाना हमीरवास जिला चूरू को गिरफ्तार कर लिया।

*रोहित गोदारा गैंग के अन्य सदस्य भी नामजद*

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरी साजिश में रोहित गोदारा गैंग के कई अन्य सक्रिय सदस्य भी शामिल हैं, जिन्हें पुलिस ने नामजद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी विकास उर्फ दुबे से पूछताछ की जा रही है, जिससे गैंग के अन्य ठिकानों और आगामी वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।

कार्रवाई करने वाली टीम का नेतृत्व एसएचओ पिलानी चन्द्रभान ने किया, वही हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार का कार्रवाई में विशेष भूमिका रही; टीम में कांस्टेबल पंकज कुमार, प्रवीण कुमार और धर्मवीर भी शामिल थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!