आंचल बनी ‘टेडएक्स’ स्पीकर, विश्व स्तर पर लोगों को किया प्रेरित

भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक जादुई कीर्तिमान स्थापित कर चुकी मेवाड़ की लाडली जादूगर आंचल के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई, जब आंचल ने विश्व स्तरीय ‘टेडएक्स’ मंच पर ‘परिवर्तन की नई कल्पना’ विषय पर अपनी गहन जानकारी और अनुभवों को साझा किया। जादू को अक्सर एक मनोरंजन के रूप में देखा जाता है, लेकिन यह लोगों के जीवन को बदलने की शक्ति भी रखता है। उनके शब्दों ने श्रोताओं के दिलों को छुआ और उन्हें सोचने पर मजबूर किया।

महाराष्ट्र के पुणे शहर की प्रतिष्ठित संस्था ‘एलप्रो इंटरनेशनल स्कूल’ में 1 फरवरी 2025 को रिकॉर्ड किए गए इस विशेष कार्यक्रम में आंचल ने अपने भाषण के दौरान अपनी 27 साल की जादुई यात्रा के माध्यम से लोगों को प्रेरित करने, उनका आत्मविश्वास बढ़ाने और उनके जीवन को सकारात्मक दिशा में बदलने के तरीकों पर विस्तृत चर्चा की।

आंचल की इस बड़ी उपलब्धि पर समूचे राजस्थान को गर्व है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!